छत्तीसगढ़

कृषक हित में रविवार को भी खुलेंगे सहकारी समितियों के कार्यालय..

कोरिया 21 नवम्बर 2025: किसानों के हित में सहकारिता विभाग ने महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए जिला कोरिया की सभी सहकारी समितियों को निर्देशित किया है कि 19 नवंबर से 25 नवंबर 2025 तक रविवार को भी समिति कार्यालय खुले रहेंगे। इस अवधि में एग्रीस्टेक एवं एकीकृत किसान पोर्टल में कृषकों के पंजीयन और फसल रकबा संशोधन की विशेष कार्यवाही की जाएगी।

इस संबंध में सहायक आयुक्त सहकारिता एवं सहायक पंजीयक, सहकारी संस्थाएं कोरिया द्वारा जारी निर्देश में कहा गया है कि राज्य शासन के पत्र के अनुसार शेष कृषक, डूबान प्रभावित कृषक व वन पट्टाधारी कृषकों के कैरी-फॉरवर्ड/नवीन पंजीयन तथा पहले से पंजीकृत फसलों/रकबे में संशोधन हेतु अतिरिक्त समय उपलब्ध कराया गया है।

समितियों से जुड़े सभी कंप्यूटर ऑपरेटर्स को अनिवार्य रूप से समिति कार्यालय रविवार को भी खोलने तथा पंजीयन व संशोधन कार्यों को समय-सीमा के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।

अधिकारियों ने बताया कि यह व्यवस्था इसलिए की गई है ताकि कोई भी किसान पंजीयन या संशोधन कार्य से वंचित न रहे और सभी पात्र कृषकों का लाभ सुनिश्चित हो सके।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!