महासमुंद 17 नवंबर 2025: मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम एस आई आर में लापरवाही बरतने पर जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विनय लंगेह द्वारा नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित कर्मचारियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके परिपालन में निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों द्वारा बूथ लेवल अधिकारी के पर्यवेक्षक के रूप में नियुक्त कुल 9 पटवारियों को सिविल सेवा आचरण नियम 1965 एवं लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1950 के प्रावधानों के आधार पर कार्यवाही करते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सचिन भूतड़ा ने बताया कि सरायपाली तहसील के 3, पिथौरा के 2, बागबाहरा के 1 एवं महासमुंद के 3 पटवारियों को यह कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा सभी अधिकारियों को स्पष्टतः निर्देशित किया गया है कि एस आई आर राष्ट्रीय महत्व का कार्य है, और इसे समय-सीमा में पूर्ण शुद्धता के साथ पूरा किया जाना है, उक्त कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही करने वाले कर्मचारियों-अधिकारियों के विरुद्ध कठोरतम कार्यवाही की जावे।
Related Articles
रायपुर : रास्ता रोककर राहगीर से मारपीट, जान से मारने की धमकी, वाहन में तोड़फोड़ एवं मोबाइल-नगदी लूट की घटना में 5 आरोपी गिरफ्तार…
बिलासपुर : भांजा भांजी के साथ पूर्व मे हुये वाद विवाद के कारण अपने भाई के सिर मे सब्बल से मारकर की हत्या..
बिलासपुर : सिलपहरी शराब दुकान के पास आपसी विवाद मे पेट मे चाकू मारकर की हत्या 1 आरोपी एवं 1 अपचारी बालक गिरफ्तार..
विवाद के बाद युवक की धारदार हथियार से हत्या, सिटी कोतवाली पुलिस ने घटना के चंद घंटों में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया..
सरिया : घर में घुसकर चोरी करने और विरोध करने पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार…














