बिलासपुर, 09 अक्टूबर 2025: रेत खदान के इच्छुक बोली कर्ताओं को पोर्टल के बारे में जानकारी देने के लिए 13 अक्टूबर को बिलासपुर में संभाग स्तरीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया है। कलेक्टोरेट कार्यालय बिलासपुर के नजदीक स्थित जल संसाधन विभाग के प्रार्थना सभाभवन में दोपहर 2 बजे से ये प्रशिक्षण शुरू होगा। उप संचालक खनिज प्रशासन बिलासपुर किशोर गोलघाटे ने बताया कि इस बार गौण खनिज साधारण रेत का आवंटन एमएसटीसी पोर्टल के माध्यम से किया जायेगा। आवंटन की कार्यवाही ई-नीलामी (रिवर्स ऑक्शन) प्रक्रिया के अनुसार होगी। प्रशिक्षण में इच्छुक बोलीकर्ताओं को ई-नीलामी से जुड़ी तमाम प्रक्रिया जैसे कि निविदा जारी करना, निविदा में भाग लेने के लिए बोलीकर्ताओं का पंजीयन, बोली लगाने की प्रक्रिया, तकनीकी अर्हताधारी बोलीकर्ताओं का चयन, लॉटरी प्रक्रिया, अधिमानी बोलीदार का चयन आदि पोर्टल के माध्यम से होने वाली समस्त जानकारी बताई जायेगी। रेत खदान के इच्छुक बोलीकर्ता इस प्रशिक्षण में हिस्सा ले सकते हैं। संभाग स्तरीय इस प्रशिक्षण बिलासपुर सहित संभाग के अन्य जिलों जैसे कि मुंगेली, जीपीएम, कोरबा, जांजगीर-चाम्पा, सक्ती, रायगढ़ एवं सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिलों के इच्छुक बोलीदारों के लिए आयोजित की गई है। उप संचालक ने इच्छुक बोलीदारों को इस प्रशिक्षण में हिस्सा लेकर जानकारी प्राप्त करने का आग्रह किया है।
Related Articles
गरियाबंद पुलिस द्वारा अवैध गांजा के अलग-अलग 4 प्रकरणों में 40 लाख के गांजा के साथ 9 आरोपियों को भेजा गया जेल
रायपुर : शादी का झांसा देकर सेवानिवृत्त टेक्निशियन से लाखों रूपये ठगी करने वाले उडीसा के 03 अंतर्राज्यीय आरोपी गिरफ्तार…
रायपुर : कम्पोजिट विदेशी शराब दुकान में हुये लाखों रूपये चोरी का खुलासा, राजस्थान के 4 अंतर्राज्यीय आरोपी गिरफ्तार…
मौसम अपडेट: मानसून ने पकड़ी रफ्तार, अगले 7 दिनों तक झमाझम बारिश के आसार; बिलासपुर-कोरबा समेत 14 जिलों में यलो अलर्ट जारी
जशपुर : महिला के साथ, उसके घर में घुसकर की थी गलत नियत से छेड़छाड़ व अश्लील हरकत, आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल…
रायपुर : इंस्टाग्राम के माध्यम से अश्लील फोटो पोस्ट एवं वायरल करने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार…
मानसून : 2 से 8 जुलाई तक झमाझम बारिश! प्रदेश में मानसून होगा पूरी तरह एक्टिव, बिलासपुर लगातार चौथे दिन सबसे गर्म, उमस ने बढ़ाई परेशानी..
मानसून में देरी, खंड वर्षा और जल्दी समाप्ति की आशंका; अल-नीनो के साये के बीच कृषि विभाग ने किसानों के लिए जारी की जरूरी सलाह…
छत्तीसगढ़ में मानसून की लेट एंट्री से बढ़ा संकट, 7 दिनों तक भारी बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट; कोटे से 69% कम बरसा पानी..
मस्तुरी : कोयले की हेराफेरी करने वाले शातिर आरोपी गिरफ्तार, 30 टन कोयले के साथ 3 ट्रेलर और रोलर मशीन जब्त..









