सिटी कोतवाली अकलतरा ने फिर दिखाया साइबर अपराधियों को छुट्टी नहीं – फेसबुक पर महिला का प्रोफाइल बनाकर 25 लाख रुपये की ठगी करने वाला करन साहू (उर्फ पूजा साहू) गिरफ्तार। अक्लतरा पुलिस ने आरोपी को विभिन्न व्हाट्सएप नंबरों से प्रार्थी को पैसे देने के लिए फंसाने और ठगी करने के गंभीर मामले में हिरासत में लिया। जांच में पता चला कि आरोपी जुआ खेलने का आदि था और ठगी से प्राप्त राशि का उपयोग जुए और व्यक्तिगत खर्चों में करता था। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय (IPS) एवं SDOP प्रदीप सोरी के मार्गदर्शन में आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया और मोबाइल व सिम जप्त किए गए। अकलतरा पुलिस का संदेश: अपराधियों को कोई छूट नहीं, साइबर अपराधों के खिलाफ सतर्कता लगातार जारी रहेगी।
Related Articles
रायपुर : रास्ता रोककर राहगीर से मारपीट, जान से मारने की धमकी, वाहन में तोड़फोड़ एवं मोबाइल-नगदी लूट की घटना में 5 आरोपी गिरफ्तार…
बिलासपुर : भांजा भांजी के साथ पूर्व मे हुये वाद विवाद के कारण अपने भाई के सिर मे सब्बल से मारकर की हत्या..
बिलासपुर : सिलपहरी शराब दुकान के पास आपसी विवाद मे पेट मे चाकू मारकर की हत्या 1 आरोपी एवं 1 अपचारी बालक गिरफ्तार..
विवाद के बाद युवक की धारदार हथियार से हत्या, सिटी कोतवाली पुलिस ने घटना के चंद घंटों में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया..
सरिया : घर में घुसकर चोरी करने और विरोध करने पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार…














