छत्तीसगढ़

लाखों रूपये कीमती सोने चांदी के जेवरात चोरी करने वाला शातिर चोर एवं 1 अन्य आरोपी सहित कुल 2 गिरफ्तार..

रायपुर – प्रार्थिया तारिणी वर्मा ने थाना डी.डी.नगर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह बिंदा सोनकर स्कूल अश्वनी नगर रायपुर में कार्य करती है। प्रार्थिया दिनांक 26.08.2025 को शाम करीबन 07.00 बजे अपने घर तथा घर के मेन गेट पर ताला लगाकर अपनी माता के पास ग्राम मोहदी, धरसींवा चले गई थी। प्रार्थिया दिनांक 28.08.2025 को दोपहर करीबन 03.40 बजे अपने घर वापस आई तो देखी कि मेन गेट का ताला टूटा हुआ था, घर के अंदर जाकर देखी तो घर के कमरों के दरवाजे का ताला टूटा हुआ था, सारा सामान बिखरा पड़ा था तथा कमरे अंदर रखे दिवान तथा अलमारी खुली हुई थी जिसका सामान भी फैला हुआ था एवं उसमें रखे सोने चांदी के जेवरात तथा नगदी रकम नही थे। कोई अज्ञात व्यक्ति प्रार्थिया के घर का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश कर आलमारी तथा दिवान में रखे उक्त मशरूका को चोरी कर फरार हो गया था। जिसपर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना डी.डी.नगर में अपराध क्रमांक 377/25 धारा 305(ए), 331(4) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

चोरी की घटना को पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय डॉ. लाल उमेद सिंह द्वारा गंभीरता से लेते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री डी.आर.पोर्ते, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राईम श्री संदीप मित्तल, नगर पुलिस अधीक्षक पुरानी बस्ती श्री राजेश देवांगन, प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना प्रभारी डी.डी.नगर को अज्ञात आरोपी की पतासाजी कर जल्द से जल्द गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया था। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना डी.डी. नगर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण कर घटना के संबंध में प्रार्थिया सहित आसपास के लोगों से विस्तृत पूछताछ कर अज्ञात आरोपी की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा घटना स्थल व उसके आसपास लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजों का अवलोकन करने के साथ ही प्रकरण में मुखबीर लगाकर भी लगातार अज्ञात आरोपी की पतासाजी कर चिन्हांकित करने के प्रयास किये जा रहे थे।

अज्ञात आरोपियों की पतासाजी के संबंध में तकनीकी विश्लेषण करने के साथ ही चोरी के पुराने आरोपियों के संबंध में भी जानकारियां एकत्र कर उनके संबंध में तस्दीक कर उनकी गतिविधियों पर नजर रखीं जा रहीं थी। इसी दौरान टीम के सदस्यों द्वारा पूर्व में चोरी/नकबजनी के प्रकरणों में जेल निरूद्ध रह चुके आरोपी भोवेश जगत को घटना स्थल के आस-पास संदिग्ध अवस्था में देखे जाने की जानकारी प्राप्त हुई, जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा भावेश जगत की पतासाजी कर पकड़ा गया। प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर भावेश जगत से घटना के संबंध में कड़ाई से पूछताछ करने पर उसके द्वारा अपने साथी अमन यादव के साथ मिलकर चोरी की उक्त घटना को अंजाम देना बताया ंगया। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा प्रकरण में आरोपी अमन यादव की भी पतासाजी कर पकड़ा गया।

जिस पर दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी के सोने चांदी के जेवरात तथा नगदी रकम जुमला कीमती लगभग 10,00,000/- रूपये जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही किया गया है।

गिरफ्तार आरोपी –

01 भावेश जगत पिता राजेन्द्र जगत उम्र 19 साल साकिन गौरी मंदिर के पास, कृष्णा ननगर डंगनिया, डीडी नगर रायपुर।

02. अमन यादव पिता गोपाल यादव उम्र 22 साल साकिन बम्लेश्वरी मंदिर के पास, कृष्णा नगर, डंगनिया, जिला रायपुर छ.ग.।

 

 

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!