छत्तीसगढ़

रायपुर : ड्रग्स (एमडीएमए) के साथ अंतर्राज्यीय सहित कुल 3 आरोपी गिरफ्तार…

रायपुर :- दिनांक 23.08.25 को एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना गंज क्षेत्रांतर्गत देवेन्द्र नगर ओव्हर ब्रीज के नीचे रेलवे स्टेशन जाने वाली रोड पास चारपहिया वाहन कार में सवार कुछ व्यक्ति अपने पास ड्रग्स (एमडीएमए) रखें है तथा बिक्री करने की फिराक में है। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री लखन पटले, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राईम श्री संदीप मित्तल, उप पुलिस अधीक्षक क्राईम श्री संजय सिंह एवं नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली श्री केशरी नंदन नायक द्वारा प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना प्रभारी गंज को सूचना की तस्दीक कर आरोपियों को ड्रग्स (एमडीएमए) के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया।

जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना गंज पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान जाकर मुखबीर द्वारा बताये चारपहिया वाहन सोनेट कार को चिन्हांकित किया गया। कार में 03 व्यक्ति सवार थे जिनसे पूछताछ करने पर व्यक्तियों ने अपना नाम हर्ष आहूजा, मोनू विश्नोई एवं दीप धनोरिया होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उनकी तलाशी लेने पर उनके पास ड्रग्स (एमडीएमए) रखा होना पाया गया।

ड्रग्स (एमडीएमए) के संबंध में कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी मोनू विश्नोई निवासी नंथला थाना अगरूवा मोड़ जिला हिसार हरियाणा द्वारा दिल्ली से उक्त ड्रग्स (एमडीएमए) को लेकर रायपुर (छ.ग.) आना तथा रायपुर निवासी हर्ष आहूजा एवं दीप धनोरिया को उपलब्ध कराने के साथ ही उक्त ड्रग्स (एमडीएमए) को एक स्थानीय महिला के द्वारा रायपुर मंगाया जाना बताया गया है। प्रकरण में आरोपियों से विस्तृत पूछताछ कर फारवर्ड एवं बैकवर्ड लिंक की जांच की जा रहीं है।

तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से *ड्रग्स (एमडीएमए) कुल 27.58 ग्राम, घटना में प्रयुक्त सोनेट कार क्रमांक सी जी 04 क्यू जे 5466, नगदी रकम 85,300/- रूपये, तौल मशीन एवं 05 नग मोबाईल फोन जुमला कीमती 20,00,000/- रूपये* जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना गंज में अपराध क्रमांक 222/25 धारा 21(सी), 29 नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोंपियों के विरूद्ध कार्यवाही किया गया।

गिरफ्तार आरोपी : 01. हर्ष आहूजा पिता अनिल आहूजा उम्र 23 साल निवासी कटोरा तालाब रतन पैलेस के पीछे आर्य समाज स्कूल के पास थाना सिविल लाईन रायपुर।

02. मोनू विश्नोई पिता रामसिंग विश्नोई उम्र 29 साल निवासी ग्राम नंथला पोस्ट नंथला थाना अगरूवा मोड़ जिला हिसार हरियाणा।

03. दीप धनोरिया पिता दिलीप धनोरिया उम्र 41 साल निवासी ए-401 समृद्धि फलैट अंवति विहार सेंट जेवियर स्कूल के पास खम्हारडीह रायपुर।

 

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!