छत्तीसगढ़

रात्रि ड्रंक एंड ड्राइव कर वाहन चलाने वाले चालकों के विरूद्ध कार्यवाही, अब तक 1000 से अधिक डंकन ड्राइवर्स के विरूद्ध की जा चुकी है कार्यवाही…

यातायात रायपुर, दिनांक 11 अगस्त 2025 : एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह द्वारा नशे की हालत में वाहन चलाने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्यवाही के निर्देश पर रायपुर पुलिस द्वारा लगातार विकेण्ड में प्रत्येक शनिवार-रविवार को देर रात डंक एण्ड ड्राइव करने वाले वाहन चालकों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही हेतु विशेष चेकिंग अभियान चलाया जाता है जिसके तहत नशे की हालत में वाहन चलाने वाले वाहन चालकों के विरूद्ध मोटरयान अधिनियम के तहत वाहन जप्त कर प्रकरण निराकरण हेतु माननीय न्यायालय भेजने की कार्यवाही की जा रही है। इस अभियान के तहत अब तक लगभग 1000 से अधिक नशेड़ी वाहन चालकों के विरूद्ध कार्यवाही की जा चुकी है। यह अभियान विकेण्ड में प्रत्येक शनिवार-रविवार को शहर के श्री राम मंदिर तिराहा, तेलीबांधा थाना तिराहा, ग्राम फुण्डहर चौंक एवं स्टेडियम टर्निंग नवा रायपुर में बैरिकेटिंग कर ड्रंक एंड ड्राइव कर वाहन चलाने वाले वाहन चालकों के विरूद्ध चलानी कार्यवाही की जाती है।

बता दे कि शहर की यातायात व्यवस्था के सुगम संचालन में ड्रंक एंड ड्राइव करने वाले वाहन चालक सबसे बड़ी बाधा है। नशे की हालत में होने के कारण स्वयं तथा दूसरे वाहन चालक के जान के लिए जोखिम भरा होता है। ऐसे वाहन चालकों पर सख्त कार्यवाही हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर के निर्देशानुसार रायपुर पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाकर प्रत्येक शनिवार एवं रविवार को ड्रंक एंड ड्राइव कर वाहन चलाने वाले चालकों के विरूद्ध कार्यवाही की जा रही है जिसके तहत अब तक 1000 से अधिक नशेड़ी वाहन चालकों के विरूद्ध कार्यवाही की जा चुकी है। इस अभियान के तहत नशेड़ी वाहन चालक का वाहन मौके पर ही वाहन जप्त कर प्रकरण निराकरण हेतु कोर्ट भेजा गया है जहां माननीय न्यायालय द्वारा लगभग 10,000 से 15000 रूपये का भारी भरकम जुर्माना लगाया गया है, साथ ही उनका लायसेंस निलबंन की कार्यवाही अलग से की जा रही है। एसएसपी रायपुर के निर्देशानुसार त्यौहारी सीज़न को ध्यान में रखते हुए अपराधिक घटनाओं पर नियंत्रण एवं दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु रात्रि 11ः00 से 02ः00 बजे तक विशेष चेकिंग अभियान चालू किया गया है। उक्त अभियान के तहत इस सोमवार से शुक्रवार पांच दिनांे में 60 से अधिक नशेड़ी वाहन चालकों पर कार्यवाही की गयी है।

यह अभियान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात रायपुर डॉ प्रशांत शुक्ला के मार्गदर्शन में उप पुलिस अधीक्षक यातायात रायपुर श्री सतीश ठाकुर एवं श्री गुरजीत सिंह के नेतृत्व में चलाई जा रही है जिसके तहत यातायात के अधिकारी स्वयं उपस्थित रहकर चेकिंग अभियान का नेतृत्व कर रहें है। इस विकेण्ड डंक एण्ड ड्राइव अभियान के तहत पकड़े गये नशेड़ी वाहन चालकों की सूची निम्नानुसार हैः-

1. MP53CA5334 सत्य मिश्रा, सड्डू रायपुर

2. CG04NJ6466 करण खंडेलवाल, रामसागरपारा रायपुर

3. CG04NA9320 रफत खान, इंद्रावती कालोनी रायपुर

4. CG04ND4410 सोमेश चौबे, आरंग रायपुर

5. CG22Y6374 आशुतोष ध्रुव, मोवा रायपुर

6. MP07LH1046 अतुल पटेल, कचना रायपुर

7. CG04GJ5161 अभिषेक सिंह, टिकरापारा रायपुर

8. MH12RS9951 हर्षप्रीत सिंह, पण्डरी रायपुर

9. CG04QJ4493 रितिक नायक, पण्डरी रायपुर

10. CG04LS3115 कमलेश ठाकुर, शंकर नगर रायपुर

11. CG04PR8922 विजय पटेल, देवेन्द्र नगर रायपुर

12. CG04MT2588 विजय कोटवानी, रायपुर

13. CG04QK9873 ओमप्रकाश सड्डू रायपुर

14. CG04MW5990 दीपांशु दुबे, खमतराई, रायपुर

15. CG04PN3215 राहूल लोचनानी, न्यू राजेन्द्र नगर, रायपुर

16. CG07BY6299 कौशल कुमार, अमलेश्वर जिला दुर्ग

17. CG04RE7176 हेमंत चौहान, टाटीबंध रायपुर

18. CG04KY4151 राजा साहू, गुढ़ियारी रायपुर

19. CG223341 खिलेन्द्र देवांगन, तिल्दा रायपुर

20. CG04NE6927 निखित तेजवानी, समता कालोनी रायपुर

21. CG04PN6882 नितिन राजपाल, सिलयारी रायपुर

22. CG04KY9691 भूपेन्द्र साहू, कचना रायपुर

23. CG04PR4886 अनिल मिश्रा, भनपुरी रायपुर

24. CG07CC0991 बलराम तिवारी, टिकरापारा रायपुर

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!