छत्तीसगढ़

रायपुर : हॉस्टल से लैपटॉप एवं मोबाईल फोन चोरी करने वाले तमिलनाडू के 3 अंजर्राज्यीय आरोपी गिरफ्तार…

रायपुर :- प्रार्थी शिवनाथ सिन्हा ने थाना सिविल लाईन में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह शंकर नगर रायपुर में रहता है तथा उसका पंडरी में संध्या रेसीडेंसी के नाम से ब्वायस हॉस्टल है जिसमें पढ़ने एवं नौकरी करने वाले कुल 22 लडके अलग -अलग कमरों मंे रहते है। दिनांक 28.07.2025 को हॉस्टल के 03 अलग – अलग कमरों में रहने वाले लड़कों ने प्रार्थी को बताया कि उनके कमरे में रखा मोबाईल फोन, लैपटॉप एवं अन्य दस्तावेज नहीं है। कोई अज्ञात चोर हॉस्टल के 03 कमरों में प्रवेश कर कमरों में रखें कुल 04 नग मोबाईल फोन, 02 नग लैपटॉप एवं आधार कार्ड, पेन कार्ड, ड्रायविंग लायेसेंस, मार्कशीट, जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र को चोरी कर ले गया था, कि प्रार्थी की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना सिविल लाईन में अपराध क्रमांक 345/25 धारा 331(4), 305 बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

चोरी की घटना को उमनि एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह द्वारा गंभीरता से लेते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री कीर्तन राठौर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राईम श्री संदीप मित्तल, नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाईन श्री अजय कुमार (भा.पु.से.), उप पुलिस अधीक्षक क्राईम श्री संजय सिंह, प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना प्रभारी सिविल लाईन को अज्ञात अरोपी की जल्द से जल्द पतासाजी कर गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया।

जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना सिविल लाईन पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण कर घटना के संबंध में प्रार्थी एवं हॉस्टल के कमरों में रहने वाले लड़को से विस्तृत पूछताछ कर अज्ञात आरोपी की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा घटना स्थल तथा उसके आस-पास लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजों का अवलोकन करने के साथ-साथ प्रकरण में मुखबीर भी लगाये गये। तकनीकी विश्लेषण के माध्यम से भी अज्ञात आरोपी की पहचान सुनिश्चित करने के प्रयास किये जा रहे थे।

इसी दौरान अज्ञात आरोपी की गिरफ्तारी में लगी टीम के सदस्यों को आरोपियों की उपस्थिति के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई, जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा रेलवे स्टेशन पास स्थित एक होटल से घटना मंे संलिप्त वेल्लोर तमिलनाडू निवासी 03 अंतर्राज्यीय आरोपियों को पकड़कर प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर पूछताछ करने पर उनके द्वारा चोरी की उक्त घटना को अंजाम देना बताया गया।

तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की 02 नग लैपटॉप, 03 नग मोबाईल फोन एवं अन्य दस्तावेज जुमला कीमती लगभग 1,50,000/- रूपये जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही किया गया।

गिरफ्तार आरोपी :- 01. सुरेश पिता कुप्पन उम्र 30 साल निवासी अमबूर तालूक, मरियाम्मन कोविल स्ट्रीट, थाना आमतूल तालूक, जिला वेल्लोर (तमिलनाडू)।

02. सेनमुगम कावेरी पिता कावेरी उम्र 32 साल निवासी उदययज पल्यम् थाना आमबूर जिला वेल्लोर (तामिलनाडू)।

03. मजूनाथन गणेश गोविंदासामी पिता गणेश गोविंदासामी उम्र 29 साल निवासी उदय राज फ्ल्यूम, थाना आमबूर, जिला वेल्लोर (तमिलनाडू)।

 

 

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!