जांजगीर चांपा : थाना पामगढ पुलिस को दिनांक 30.07.2025 को मुखबीर सूचना मिला कि वार्ड क्रमांक 11 इंदिरा नगर पामगढ में स्वीप्ट डीजायर कार सफेद रंग का जिसमे नम्बर प्लेट नही है जो लावारिस हालत मे खडी की सूचना मिलने पर थाना पामगढ पुलिस एवं सायबर सेल टीम जांजगीर के संयुक्त टीम मिलकर उक्त लावारिस कार स्वीप्ट की पता साजी करने पर पता चला कि उक्त स्वीप्ट कार क्रमांक M.P. 04 YW 8739 को भोपाल से इंदौर जाने के लिये 03 अज्ञात लडकों के द्वारा बुक कराया गया था। जिसे दिनांक 27.07.2025 के रात्रि मे चालक के द्वारा तीनो लडको को भोपाल से इंदौर के लिये निकले थे जो तीनो लडको के द्वारा थाना सोनकच्छ जिला देवास मध्यप्रदेश में चालक को चाकू से मारपीट कर चालक से 1000 रूपये एवं 01 मोबाईल को लूट कर भाग गये। जिनके विरूद्ध थाना सोनकच्छ जिला देवास मध्यप्रदेश मे अपराध क्रमांक 499/2025 धारा 309(6), 351(3), बी.एन.एस. का अपराध पजिबद्ध किया गया है जो थाना सोनकच्छ पुलिस को उक्त कार को सुपुर्द किया गया है जिनके द्वारा आरापीयों की पतासाजी किया जा रहा है।
Related Articles
रायपुर : रास्ता रोककर राहगीर से मारपीट, जान से मारने की धमकी, वाहन में तोड़फोड़ एवं मोबाइल-नगदी लूट की घटना में 5 आरोपी गिरफ्तार…
बिलासपुर : भांजा भांजी के साथ पूर्व मे हुये वाद विवाद के कारण अपने भाई के सिर मे सब्बल से मारकर की हत्या..
बिलासपुर : सिलपहरी शराब दुकान के पास आपसी विवाद मे पेट मे चाकू मारकर की हत्या 1 आरोपी एवं 1 अपचारी बालक गिरफ्तार..
विवाद के बाद युवक की धारदार हथियार से हत्या, सिटी कोतवाली पुलिस ने घटना के चंद घंटों में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया..















