छत्तीसगढ़

बिलासपुर : बलात्कार के आरोपी को हिरीं पुलिस द्वारा किया गया चंद घंटे में गिरफ्तार..

बिलासपुर: दिनांक 01.07.2025 को थाना हीरी क्षेत्र। की पीड़िता थाना उपस्थित आकर एक लिखित आवेदन पेश कि दिनांक 01.07.2025 के दोपहर 02:30 बजे ये अपने घर पर अकेली थी तभी गांव का मुकेश कुमार जगत आया और घर अंदर घूसकर जबरदस्ती इसके साथ गलत काम बलात्कार किया है कि रिपोर्ट पर अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुये वरिष्ठ अधिकारियों को अगवत कराया गया एवं श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री रजनेश सिंह के निर्देशन पर तथा श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय ग्रामीण श्री अनुज कुमार एवं नगर पुलिस अधीक्षक महोदय चकरभाठा श्री डी. आर. टण्डन के विशेष मार्ग दर्शन पर त्वरित कार्यवाही करते हुये पीड़िता का डॉक्टरी मुलाहिजा कराया गया। तथा आरोपी की पतासाजी कर आरोपी मुकेश कुमार जगत पिता छोटे लाल जगत उम्म्र 22 साल साकिन सरसेनी थाना हिरीं जिला बिलासपुर छ.ग. को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

आरोपी :- मुकेश कुमार जगत पिता छोटे लाल जगत उम्र 22 साल साकिन सरसेनी थाना हिरीं जिला बिलासपुर छ.ग.

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!