छत्तीसगढ़

बिलासपुर : शादी करने का झांसा देकर शारीरिक शोषण, आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय किया गया पेश…

बिलासपुर : दिनांक 17.06.2025 को लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई कि इसका जान पहचान अभिषेक बघेल के साथ वर्ष 2023 में हुआ था, जिससे मोबाईल से बातचीत करते थे जो तुम्हे पसंद करता हूं कहते हुये शादी करने का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाकर दैहिक शोषण किया है, अब शादी करने से इन्कार कर रहा है, प्रार्थिया के उक्त रिपोर्ट पर अपराध सदर कायम कर विवेचना में लिया गया, घटना के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) को अवगत कराने पर तत्काल आरोपी को गिरफ्तार करने निर्देश दिये। जिसके परिपालन में अति0 पुलिस अधीक्षक महोदय(शहर), बिलासपुर श्री राजेन्द्र जायसवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक सरकंडा श्री सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सरकंडा निरीक्षक निलेश पाण्डेय के नेतृत्व में टीम तैयार कर आरोपी अभिषेक बघेल को रिपोर्ट के महज 8 घंटों के भीतर विधिवत् गिरफतार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

नाम आरोपी :- अभिषेक बघेल पिता शत्रुहन बघेल उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम पथरिया जिला मुंगेली (छ.ग.)

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!