छत्तीसगढ़मौसम समाचार

मौसम अपडेट : बस्तर संभाग में अगले 5 दिन बारिश का अलर्ट:सरगुजा में अंधड़ चलेगी, ओले गिरेंगे, रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग संभाग में आज से बढ़ेगी गर्मी…

छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट : छत्तीसगढ़ में अगले 5 दिनों तक दक्षिण छत्तीसगढ़ यानी बस्तर संभाग के जिलों में तेज हवाएं चलेंगी गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। ओले भी गिर सकते हैं। अगले 24 घंटों तक उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में अधिकतम तापमान में बदलाव नहीं होगा। आज से रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर संभाग में अगले 4 दिन अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है।

प्रदेश में पिछले 24 घंटों में एक-दो जगहों पर हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई। मंगलवार को सबसे गर्म रायपुर रहा। यहां अधिकतम तापमान 38.6°C रिकॉर्ड किया गया।

वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण मौसम में आए बदलाव से पिछले 10-12 दिनों से प्रदेश का तापमान सामान्य से करीब 6-7 डिग्री तक कम है।

छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटे में यहां हुई बारिश / शहर बारिश

  • राजिम 20 मिमी
  • करपावंड 10 मिमी
  • कुटरू 20 मिमी
  • नानगुर 10 मिमी
  • बस्तर 20 मिमी
  • अंबिकापुर 10 मिमी आंकड़े मिलीमीटर में

इसलिए बस्तर में बदला रहेगा मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक वेस्टर डिस्टरबेंस (पक्षिमी विक्षोभ) और ट्रफ दक्षिण-पश्चिम राजस्थान, उत्तरी मध्य प्रदेश, उत्तरी छत्तीसगढ़, झारखंड और सिक्किम होते हुए उत्तरी बांग्लादेश तक बना हुआ है। जिसका असर छत्तीसगढ़ में भी रहेगा। खास तौर पर बस्तर संभाग में हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। गरज चमक के साथ 30-40 किमी की रफ्तार हवा चल सकती है।

क्या होता है वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ)? 

वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) कैस्पियन या भूमध्य सागर से बनने वाले तूफान होते हैं। ये भारत के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्रों में बारिश और ठंड लाने का काम करते हैं। असल में ये हवाएं बर्फीली होती हैं, जो अपने साथ नमी लेकर आती हैं।

वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) भूमध्यसागर से निकलती हैं। इसके बाद ये ईरान, इराक, अफगानिस्तान और पाकिस्तान से होते हुए सीधा भारत पहुंचती हैं। यहां पहुंचते ही यह मैदानी इलाकों में अपना असर दिखाने लगती हैं।

रायपुर में गरज चमक के साथ पड़ेंगी बौछारें

रायपुर में आज सुबह से मौसम साफ है। आज भी मौसम धूप-छांव वाला रह सकता है। कहीं-कहीं गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है। दिन का पारा 39 डिग्री और रात का तापमान 25 डिग्री के आस-पास रहने की संभावना है।

मंगलवार को दिन का तापमान 38.6 डिग्री रहा जो सामान्य से 2.5 डिग्री कम था, जबकि न्यूनतम तापमान 24.7 डिग्री रहा। यह भी औसत से 2.2 डिग्री कम था।

बिलासपुर में अधिकतम तापमान 5.5 डिग्री कम

मंगलवार को बिलासपुर में अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से करीब 5.5 डिग्री कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में अधिकतम तापमान 36.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। रात का तापमान सामान्य से 4.7 डिग्री कम रहा।

सरगुजा संभाग में पारा 5 डिग्री कम

मौसम विभाग के मुताबिक सरगुजा संभाग में एक दो जिलों में अंधड़ चल सकती है। बारिश के भी आसार हैं। मंगलवार को संभाग के जिलों में भी दिन का तापमान सामान्य से कम रहा। अंबिकापुर में अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री रहा जो औसत से करीब 5 डिग्री कम था। वहीं न्यूनतम तापमान 19.9 डिग्री रहा जो नॉर्मल टेम्प्रेचर से 4.7 डिग्री कम था।

शहरों में ऐसा रहा तापमान / शहर अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान

  • रायपुर 38.6 डिग्री 24.7 डिग्री
  • बिलासपुर 37.4 डिग्री 23.4 डिग्री
  • अंबिकापुर 34.8 डिग्री 19.9 डिग्री
  • जगदलपुर 34.7 डिग्री 19.4 डिग्री
  • दुर्ग 38.4 डिग्री 23 डिग्री
  • जीपीएम 36.1 डिग्री 20 डिग्री

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!