छत्तीसगढ़

कोरबा : बालको नगर चोरी के प्रकरण में अंतर्राज्जीय चोर गिरोह का एक सदस्य गिरफ्तार..

कोरबा :- दिनांक 01.11.2020 को प्रार्थिया श्रीमति बबीता पटेल पति श्री एल.एल.पटेल निवासी सेक्टर -1 बालको नगर ने प्रथम सूचना पत्र दर्ज कराया कि वे लोग परिवार सहित दिनांक 27.10.2020 को गृह ग्राम गये हुये थे। दिनांक 01.11.2020 को वापस आने पर घर के दरवाजे का कुंडी ताला सहित टुटा हुआ था। घर अंदर अस्त व्यस्त था तथा दिवान एवं आलमारी को तोड़कर कोई अज्ञात चोर 307000/- रूपये नगदी रकम एवं सोने चांदी के आभूषण की चोरी कर लिया है, कि सूचना पर थाना बालकोनगर में अपराध क्रमांक 491/2020 धारा 457, 380 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया।

श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय, श्री अभिषेक मीणा , ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी की पतासाजी हेतु आवश्यक दिशा निर्देश पर, श्रीमान अति.पुलिस अधीक्षक महोदय श्री किर्तन राठौर व श्रीमान उप.पुलिस अधीक्षक महोदय श्री रामगोपाल करियारे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश मिश्रा के हमराह थाना स्तर पर टीम गठित किया गया। घटना स्थल पर पुलिस डॉग एवं सायबर सेल की मदद लिया गया तथा थाना क्षेत्र के सभी सीसीटीव्ही फुटेज को खंगाला गया।
विवेचना के दौरान मुखबीर से सूचना मिला की एक संदिग्ध व्यक्ति रिस्दी तरफ घूम रहा है कि सूचना पर पुलिस पेट्रोलिंग टीम के द्वारा एक संदिग्ध व्यक्ति को घेराबंदी कर पकड़ा गया। जिससे कड़ाई से पूछताछ करने पर बालकोनगर सेक्टर 01 डी – 9 में चोरी करने की बात स्वीकार किया। आरोपी के कब्जे से चोरी की मशरूका 51550/- रूपये एवं ताला कुण्डी तोड़ने में प्रयुक्त लोहे का राड तथा अन्य सामाग्री निशादेही पर जप्त किया गया है। आरोपी से पूछताछ पर अपने 03 अन्य सदस्य के साथ मिलकर चोरी करना स्वीकार किया है जो घटना के बाद से फरार है।
लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए बेल ? आइकन को दबाये

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!