बिलासपुर, 10 जनवरी/महामहिम उप राष्ट्रपति के आगमन को लेकर तैयारियां यहां जोर-शोर से चल रही हैं। प्रशासनिक स्तर के साथ ही केन्द्रीय विश्वविद्यालय द्वारा भी अपने स्तर पर गरिमा के अनुरूप तैयारियां जारी हैं। उप राष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ 15 जनवरी को गुरू घासीदास विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में पहुंचने वाले हैं। कुलपति श्री आलोक कुमार चक्रवाल की मौजूदगी में संभागायुक्त श्री महादेव कावरे एवं आईजी श्री संजीव शुक्ला ने संबंधित अधिकारियों की बैठक लेकर तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने उप राष्ट्रपति कार्यालय से प्राप्त दिशा-निर्देशों की जानकारी देकर उनका अक्षरशः पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर अवनीश शरण एवं एसपी रजनेश सिंह ने भी कार्यक्रम की गरिमा के अनुरूप विशेष रूप से ध्यान रखने वाले बिन्दुओं को रेखांकित किया। अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल एवं हेलीपेड का मौका निरीक्षण भी किया। कार्यक्रम स्थल की तैयारियों को बारीकी से मुआयना किया और महत्वपूर्ण टिप्स दिए। पण्डित सुन्दरलाल शर्मा ओपन विश्वविद्यालय और केन्द्रीय विश्वविद्यालय परिसर पर हेलीपेड बनाये गये हैं। कार्यक्रम स्थल एवं आस-पास को नो फ्लाई जोन घोषित किया गया है। सिम्स के अलावा अपोलो अस्पताल को अलर्ट मोड पर रखा गया है। तमाम तैयारियों को परखने 14 जनवरी को फाइनल रिहर्सल रखा गया है।
Related Articles
700 सहायक प्राध्यापकों की भर्ती और पदोन्नति प्रक्रिया में अनावश्यक विलंब न करें – उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा
CG News: 4 करोड़ की गांजा जब्ती में बड़ी कार्रवाई, जयनगर पुलिस ने मध्य प्रदेश के कटनी से दबोचा फरार आरोपी
सूरजपुर : 44 लाख रूपये कीमत के 88 किलो 430 ग्राम गांजा जप्त, 1 आरोपी गिरफ्तार, परिवहन में प्रयुक्त बोलेरो वाहन हुई जप्त..
मुंगेली : डबल मर्डर कांड का पुलिस ने किया भंडाफोड़: अंधे कत्ल की पूरी कहानी, आरोपी पुलिस की गिरफ्त में..
गणेश चतुर्थी के लिए घोषित स्थानीय अवकाश निरस्त, कलेक्टर ने जारी किया संशोधित आदेश, 18 सितंबर को जिले में रहेगा अवकाश..
रायपुर : केंद्रीय विद्यालय कि शिक्षिका के सुने क्वार्टर का ताला तोड़कर लाखों के जेवरात चोरी करने वाले दोनों आरोपी गिरफ्तार..
सरगुजा : क्रिप्टोकरेंसी में अधिक मुनाफा दिलाने का झांसा देकर नगदी रकम ठगी किये जाने के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार…
शेयर ट्रेडिंग में अधिक मुनाफे का लालच देकर 2 करोड़ रुपये से अधिक की धोखाधड़ी, रिपोर्ट के चंद घंटों में आरोपी गिरफ्तार…
रायपुर : रास्ता रोककर राहगीर से मारपीट, जान से मारने की धमकी, वाहन में तोड़फोड़ एवं मोबाइल-नगदी लूट की घटना में 5 आरोपी गिरफ्तार…










