छत्तीसगढ़

दुर्ग : फेसबुक से दोस्ती कर नाबालिग लड़की का अश्लील वीडियो वं फोटो सोशल मीडिया पर किया वायरल, आरोपी बिहार और नेपाल बॉर्डर से गिरफ्तार..

लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए बेल आइकन को दबाये

दुर्ग :- दिनांक 14 अगस्त 2020 को प्रार्थी ने थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि इनकी नाबालिग बेटी उम्र 13 वर्ष से आरोपियों द्वारा फेसबुक के माध्यम से जान पहचान कर दोस्ती बना कर पीड़िता का फोन नंबर प्राप्त कर लिया और नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर उससे अश्लील वीडियो एवं फोटो प्राप्त कर लिया पीड़िता द्वारा आरोपी से बातचीत करने से मना करने पर आरोपी द्वारा जहर खाकर आत्महत्या करने एवं पीड़िता के अश्लील वीडियो एवं फोटो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दिया पीड़िता द्वारा आरोपी से बातचीत बंद कर देना आरोपी द्वारा पीड़िता का अश्लील वीडियो एवं फोटो को सोशल मीडिया व्हाट्सएप इंस्टाग्राम वायरल कर दिया गया

जिस पर थाना निवाई में अपराध क्रमांक 294/20 धरा 67b आईटी एक्ट 12 पोक्सो एक्ट 506 भा द वि कायम कर विवेचना में लिया गया महिला संबंधी अपराधों की गंभीरता को देखते हुए तत्काल आरोपी की पतासाजी एवं गिरफ्तारी हेतु विशेष टीम श्रीमान प्रशांत ठाकुर आईपीएस पुलिस अधीक्षक दुर्ग श्री रोहित झा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री अजीत यादव नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर व श्री प्रवीरचंद तिवारी उप पुलिस अधीक्षक क्राइम के निर्देशन में परिविक्षाधीन उप पुलिस अधीक्षक निशांत पाठक के नेतृत्व में टीम तैयार कर चेन्नई तमिलनाडु रवाना किया गया जहां से आरोपी गोपाल शर्मा का पता कर घेराबंदी कर पकड़ कर चेन्नई से थाना निवाई लाया गया पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा अपने दोस्त उत्तम शर्मा निवासी बेगूसराय के साथ मिलकर पीड़िता का अश्लील फोटो एवं वीडियो वायरल करना तथा घटना के बाद तमिलनाडु से भागकर बिहार अपने घर चला जाना बताएं

जिस की पतासाजी एवं गिरफ्तारी हेतु तत्काल परिविक्षाधीन उप पुलिस अधीक्षक निशांत पाठक के नेतृत्व में टीम तैयार कर बेगूसराय बिहार पहुंच कर बिहार में हो रहे चुनाव का सर्वे अधिकारी बनकर आरोपी के सकुनत का पता लगाने के बाद रेड कर आरोपी उत्तम शर्मा को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा उक्त आरोपियों की पतासाजी में उप निरीक्षक धनी राम नारंगी रविंद्र यादव चंद्राकर साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक नरेश पटेल प्रधान आरक्षक संतोष मिश्रा की महत्वपूर्ण भूमिका रही
लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए बेल ? आइकन को दबाये

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!