रायपुर : थाना आमानाका के अपराध क्रमांक 433/24 धारा 420,34 की विवेचना रेंज साइबर थाना रायपुर में की जा रही है। विवेचना क्रम में आरोपी पवन कुमार निवासी उत्तम नगर दिल्ली एवं गगनदीप विकासपूरी एक्सटेंशन दिल्ली को पूर्व में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज श्री अमरेश मिश्रा द्वारा प्राप्त निर्देशानुसार कार्यवाही करते हुए प्रोगेसिव प्वाइंट लालपुर रायपुर मे रेड कार्यवाही की गई। रेड कार्यवाही में आरोपी संदीप रात्रा पिता इंद्रजीत रात्रा उम्र 41 वर्ष जैन पार्क उत्तम नगर दिल्ली व राजवीर सिंह पिता स्वर्गीय गुरमेल सिंह उम्र 22 वर्ष पता हीरापुर रायपुर से प्रकरण से संबंधित दस्तावेज जप्त किया गया। साथ ही आरोपियों द्वारा उनके आधार कार्ड में पता बदलवाकर अन्य फर्जी कंपनी क्रोमा शिपिंग एंड लॉजिस्टिक्स बनाया गया था, उक्त कंपनी के नाम से इंडियन ओवरसीज बैंक, स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया, यूनियन बैंक में फॉरेक्स ट्रेडिंग के माध्यम से रकम विदेश भेजने के लिए बैंक खाता खुलवाया गया था। आरोपियों द्वारा इन बैंक खातों का प्रयोग भविष्य में साइबर क्राइम से प्राप्त ठगी की रकम को विदेश भेजने के लिए किया जाता। आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।
Related Articles
700 सहायक प्राध्यापकों की भर्ती और पदोन्नति प्रक्रिया में अनावश्यक विलंब न करें – उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा
CG News: 4 करोड़ की गांजा जब्ती में बड़ी कार्रवाई, जयनगर पुलिस ने मध्य प्रदेश के कटनी से दबोचा फरार आरोपी
सूरजपुर : 44 लाख रूपये कीमत के 88 किलो 430 ग्राम गांजा जप्त, 1 आरोपी गिरफ्तार, परिवहन में प्रयुक्त बोलेरो वाहन हुई जप्त..
मुंगेली : डबल मर्डर कांड का पुलिस ने किया भंडाफोड़: अंधे कत्ल की पूरी कहानी, आरोपी पुलिस की गिरफ्त में..
गणेश चतुर्थी के लिए घोषित स्थानीय अवकाश निरस्त, कलेक्टर ने जारी किया संशोधित आदेश, 18 सितंबर को जिले में रहेगा अवकाश..
रायपुर : केंद्रीय विद्यालय कि शिक्षिका के सुने क्वार्टर का ताला तोड़कर लाखों के जेवरात चोरी करने वाले दोनों आरोपी गिरफ्तार..
सरगुजा : क्रिप्टोकरेंसी में अधिक मुनाफा दिलाने का झांसा देकर नगदी रकम ठगी किये जाने के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार…
शेयर ट्रेडिंग में अधिक मुनाफे का लालच देकर 2 करोड़ रुपये से अधिक की धोखाधड़ी, रिपोर्ट के चंद घंटों में आरोपी गिरफ्तार…
रायपुर : रास्ता रोककर राहगीर से मारपीट, जान से मारने की धमकी, वाहन में तोड़फोड़ एवं मोबाइल-नगदी लूट की घटना में 5 आरोपी गिरफ्तार…










