छत्तीसगढ़

बिलासपुर : नाबालिक बालिका को शादी का प्रलोभन देकर बहला फुसलाकर भगाकर बालात्कार करने वाले आरोपी रायपुर से गिरफ्तार..

लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए बेल आइकन को दबाये

बिलासपुर :- मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रकरण के प्रार्थीया द्वारा थाना सिरगिटटी बिलासपुर उपस्थित आकर दिनांक 20.10.2020 को रिपोर्ट दर्ज कराई कि इसकी पुत्री का उम्र लगभग 15 वर्ष है जिसे दिनांक 18.10.2020 के 17.10 बजे लगभग प्रार्थीया के पडोस में रहने वाले शिवा सतनामी नाम का लडका बहला फुसलाकर भागाकर ले गया है कि रिपोर्ट पर थाना सिरगिटटी में उपरोक्त प्रकरण दर्ज कर पता तलास एवं विवेचना कार्यवाही में लिया गया था।

प्रकरण की विवेचना कम में प्रार्थी गवाहों का कथन दर्ज कर आरोपी एवं अपहृता का पता तलास लगातार किया गया जो दौरान पता तलास के तकनिकी साक्ष्यों एवं मुखबीर सूचना से मिली जानकारी के अनुसार एक लडका एक अपहृत के साथ रायपुर के कंचना नामक स्थान में एक मकान में निवास कर रहा है, जिसे तत्काल संज्ञान में लेते थाना सिरगिटटी से महिला अधिकारी के साथ स्टाप भेजकर आरोपी निल कमल कोशले पिता शंकर लाल कोशले उम्र 22 वर्ष निवासी पत्थरखान थाना बिल्हा जिला बिलासपुर (छ.ग.) को हिरासत में लेकर उसके कब्जे से अपहृता बालिका को बरामद किया गया है, एवं बरामदगी पंचनामा तैयार किया जाकर अपहृता बालिका को उसके पजिन के सूपूर्द किया गया है।

प्रकरण में आरोपी को उक्त घटना कारित करने के संबंध में पुछताछ करने पर अपना गुनाह कबुल करते हुए बताया कि आरोपी पूर्व से शादी शुदा है, उसके पूर्व की पत्नी उसके साथ नही रहती है। अपहृता से लगभग 06 माह पूर्व जानपहचान हुई थी, जिसमें आरोपी द्वारा अपहृता को अपने झांसे में लेकर उससे प्रेम संबंध, एवं शादी का प्रलोभन देकर उसे घर से भागाकर ले गया और उसके साथ रायपुर के कंचना नामक स्थान में रखकर कुछ दिन बाद अपहृता को लेकर

रायपुर से नागपुर

चले जाने का आश्वासन देना बताया। प्रकरण में आरोपी के विरूद्व पर्याप्त साक्ष्य सबूत पाये जाने से विधिवत गिरफ्तार किया गया है, एवं गिरफ्तारी की सूचना उनके परिजनों को देकर रिमाण्ड माननीय न्यायालय पेश किया जाता है।
लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए बेल ? आइकन को दबाये

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!