छत्तीसगढ़

रक्षा टीम बिलासपुर द्वारा महिलाओं व बच्चों को सुरक्षित व जागरूक करने के लिए टीम निरन्तर कर रही कार्य

लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए बेल आइकन को दबाये

बिलासपुर :- कोविड 19 के कारण स्कूल कालेज के बंद होने से बच्चों महिलाओं को जागरूक करने , सुरक्षा सम्बन्धी व कानूनी जानकारी देने के लिए रक्षा टीम द्वारा ऑनलाइन प्रशिक्षण कुल 6 स्कूलों अलग अलग क्लास वाइस कुल बच्चों की संख्या 582 लगभग , को प्रशिक्षण/क्लास ली गई।

शहरी क्षेत्रों के साथ साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी महिलाओं बच्चों को जागरूक करने हेतु कार्यक्रम किये जा रहे हैं। रक्षा टीम कमांडो/महिला कमांडो का गठन किया जा रहा है जिसमे महिला व पुरूष दोनो है। संख्या लगभग 2000 के आसपास है।

ग्रामीण इलाकों में मितानिन को भी टीम से जोड़ा जा रहा है, ताकि हर घर तक और हर महिलाओं तक हमारी जागरूकता कार्यक्रम का संदेश पहुँच सके।

चाइल्ड लाइन शिखर युवा मंच बिलासपुर. रक्षा टीम बिलासपुर एवं मार्मिक चेतना वेलफेयर सोसायटी बिलासपुर के सयुक्त तत्वाधान में किशोरी बालिकाओ के साथ महावारी मिथ्या, समस्या एवं समाधान पर जागरूकता अभियान के तहत विभिन्न इलाकों साथ मोपका के शिकारी पारा बिलासपुर छत्तीसगढ़ में प्रभारी रक्षा टीम बिलासपुर की किरण सिंग राजपूत के द्वारा *रेडी टू रियेक्ट* किशोरी बालिकाओ को आत्मरक्षा के विषय प्रशिक्षित किया गया एवं POCSO , बाल विवाह, सायबर अपराध, महिला सम्बंधित कानून के विषय में विस्तार से जानकारी टीम से ममता यादव व शिवानी सिंह द्वारा विस्तृत में दिया गया एवं मार्मिक चेतना बिलासपुर से श्रीमती अंकिता पांडेय शुक्ला जी के द्वारा माहवारी के दौरान होने वाले परेशानी के विषय को कैसे दूर किया जा सकता इस बिषय में विस्तार से जानकरी दिया गया एवं चाइल्ड लाइन बिलासपुर के समन्वयक संदीप राव मोहिते के द्वारा चाइल्ड लाइन 1098 के कार्य एवं महत्त्व के विषय में विस्तार से जानकारी दिया गया
आगे भी इस तरह आयोजन किये जायेंगे ताकि सुरक्षित और जागरूक समाज की परिकल्पना पूरी हो सके। हमारी बहन बेटियां सुरक्षित रहे।
लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए बेल ? आइकन को दबाये

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!