रायगढ़ : 01 मई 2024 को थाना खरसिया में स्थानीय महिला द्वारा ताराचंद पटेल निवासी सक्ती के विरुद्ध मोबाइल पर अश्लील बातें कर मानसिक रूप से परेशान करने के संबंध में आवेदन देकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया । पीड़ित महिला ने बताया कि शासकीय कार्य को लेकर 01 मई को सहायक शिक्षक ताराचंद पटेल को कॉल की जिस पर ताराचंद पटेल अश्लील बातें करने लगा जिससे उसका कॉल काटी दी । उसके बाद से ताराचंद पटेल अश्लील मैसेज करने लगा जिससे परेशान होकर ताराचंद पटेल पर कार्यवाही करने लिखित शिकायत थाने में दी । थाना खरसिया में महिला की आवेदन पर अपराध क्रमांक 256/ 2024 धारा 509 (ख) आईपीसी के तहत ताराचंद पटेल के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दिया गया। आरोपी गिरफ्तारी के डर से फरार होकर लुकछिप रहा था । पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल द्वारा फरार आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश टीआई कुमार गौरव साहू को दिए । टीआई कुमार गौरव द्वारा आरोपी की सूचना देने मुखबिर लगा रखे थे कि कल मुखबीर सूचना पर खरसिया पुलिस द्वारा सक्ती में दबिश देकर आरोपी ताराचंद पटेल पिता स्व. मनिराम पटेल उम्र 41 वर्ष साकिन मरकामगोढ़ी थाना व जिला सक्ती को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां आरोपित का जेल वारंट जारी होने से आरोपी जेल दाखिल किया गया है। उक्त कार्यवाही में निरीक्षक कुमार गौरव साहू थाना प्रभारी खरसिया, महिला प्रधान आरक्षक सरोजनी राठौर, आरक्षक. विशोप सिंह, प्रदीप तिवारी, बजमोहन नायक का विशेष योगदान रहा है।
Related Articles
दुर्ग : हाईटेक अस्पताल की राशि में करीब 32 लाख रुपये का गबन, कैशियर गिरफ्तार; बैंक में राशि जमा करने की फर्जी ई-मेल भेजकर करता था गुमराह..
सरगुजा : चोरी के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त मोटरसायकल समेत कुल 50 हजार का मशरुका जप्त..
रायपुर : नाबालिगों को डरा-धमकाकर, ब्लैकमेल कर सोने चांदी के जेवरात एवं नगदी रकम की उगाही करने वाले आरोपी पति-पत्नि गिरफ्तार…
जशपुर : बेटी से एकतरफा प्यार में बना हत्यारा: बात बंद करने पर मां को टांगिया मार उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार..
सरिया, बरमकेला और डोगरीपाली में पुलिस का बड़ा एक्शन: गांजा तस्करी के 4 मामलों में ₹1.14 करोड़ की संपत्ति जप्त..
बिलासपुर में शांति, सद्भाव और भाईचारे का संदेश: कलेक्टर और एसएसपी के नेतृत्व में निकला भव्य शांति मार्च













