छत्तीसगढ़

केंद्र की मोदी सरकार के साथ 5 माह की साय सरकार के खिलाफ जनता मतदान करेगी : दीपक बैज..

प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, राजीव भवन, रायपुर में आज प्रदेश अध्यक्ष व बस्तर सांसद श्री दीपक बैज जी ने प्रेस वार्ता को संबोधित कर कहा कि केंद्र की मोदी सरकार के साथ 5 माह की साय सरकार के खिलाफ जनता मतदान करेगी। 5 माह में सरकार हाफती दिख रही है और कोई सरकार इतनी अलोकतांत्रिक हो सकती है इसका उदाहरण छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार है। 

इस दौरान उन्होंने 5 न्याय और 25 गारंटियों पर भी चर्चा की और बताया कि पूरे देश में कांग्रेस और इंडिया गठबंधन के लिए मतदाताओं का रुझान साफ दिख रहा है।

इस चुनाव में भाजपा का हिडन एजेंडा संविधान को बदलने और। आरक्षण को समाप्त करने का बेनकाब हुआ। भाजपा की बदनीयती खुलकर अब जनता के सामने आ गई है।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!