छत्तीसगढ़

पत्नी की हत्या करने वाले आरोपी पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार. ..

सूरजपुर : दिनांक 22.04.2024 को ग्राम बाजरा, चौकी वाड्रफनगर निवासी राजेश गोंड़ ने चौकी रेवटी में सूचना दिया कि आज सुबह मोबाईल के माध्यम से जानकारी मिला की ग्राम पहाड़ करवा में भतीजी यशोदा की मृत्यु हो गई है सूचना पर यह वहां पहुंचा देखा तो यशोदा के सिर में चोट लगने से खून निकला हुआ है उसके पति रामचंद्र से पूछने पर घर के बाहर गिरने से सर में पीछे चोट लगने से मृत्यु होना तथा किसी व्यक्ति के द्वारा मारपीट करने से चोट लगने से मृत्यु होने का शंका जाहिर किया। सूचना पर मर्ग कायमी उपरान्त धारा 302 भादसं. के तहत मामला पंजीबद्ध किया।

चौकी रेवटी पुलिस ने विवेचना के दौरान संदेह के आधार पर मृतिका के पति रामचंद्र को पकड़ा, पूछताछ पर वह जुर्म स्वीकार कर बताया कि दिनांक 21.04.24 के रात्रि में 12 बजे घर के बाहर में मना करने के बावजूद पत्नी यशोदा घूम रही थी जिस कारण से गुस्से में बांस के डंडा से सिर में मारकर हत्या कर दिया। सिर से खून निकलकर यशोदा के वस्त्र में लगने पर उसे निकालकर दूसरा वस्त्र पहना दिया और शव को घर के अंदर कमरे में ले जाकर लिटा दिया और लोगों के द्वारा पूछने पर यशोदा को गिरने से सिर में चोट लगने से मृत्यु होना बताया। आरोपी के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त डण्डा व वस्त्र जप्त कर पृथक से धारा 201 भादसं. जोड़ी जाकर आरोपी रामचंद्र गोंड पिता दुहन गोंड उम्र 28 वर्ष ग्राम पहाड़ करवा चौकी रेवटी थाना चंदौरा को गिरफ्तार किया गया।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!