छत्तीसगढ़

बीजापुर : पुलिस-माओवादी के बीच मुठभेड़, 01 लाख का ईनामी, एरिया जनताना सरकार अध्यक्ष ढेर..

लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए बेल आइकन को दबाये

जिला बीजापुर में चलाये जा रहे माओवादी अभियान के तहत् दिनांक 15.10.2020 को थाना बासागुड़ा से जिला बल एवं केरिपु 168 ‘‘जी’’ कंपनी का बल माओवदी विरोधी अभियान पर कोरसागुड़ा, आऊटपल्ली की ओर निकली थी ।

अभियान के दौरान दिनांक 16.10.2020 के सुबह 09ः30 बजें आऊटपल्ली के जंगलों में पुलिस एवं माओवादी के मध्य हुये मुठभेड़ में 01 माओवादी को मार गिराया गया । मौके से 01 नग एसबीएमएल. बंदूक, डेटोनेटर, आई.ई.डी. बिजली का तार, माओवादी साहित्य, पिटठू, एवं दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद किया गया । मारे गये माओवादी का शिनाख्त *विकेश हेमला पिता सन्नू हेमला उम्र 35 वर्ष निवासी कोरसागुड़ा थाना बासागुड़ा जिला बीजापुर(एरिया जनताना सरकार अध्यक्ष)* के रूप मे हुई । छत्तीसगढ़ शासन की ईनाम नीति के तहत् मारे गये माओवादी पर 1.00 लाख का ईनाम घोषित है । घटना में 02-03 अन्य माओवादियों के घायल होने की संभावना है ।

मारे गये नक्सली के विरूद्ध थाना बासागुड़ा में दो अपराध पंजीबद्ध है जो दिनांक 29.03.2019 आउटपल्ली के जंगलों में हुये पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में शामिल था । दिनांक 16.09.2019 को तर्रेम कुरसमपारा के ग्रामीण की हत्या में शामिल था । मारे गये माओवादी के विरूद्ध थाना में 02 स्थाई वांरट भे लंबित था ।
लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए बेल ? आइकन को दबाये

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!