छत्तीसगढ़

जशपुर : नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी पत्थलगांव पुलिस के गिरफ्त में…

जशपुर :- श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय जशपुर श्री बालाजीराव एवं SDOP श्री योगेश कुमार देवांगन सर के मार्गदर्शन में महिला सम्बंधी अपराधों में तत्काल कार्यवाही कर निराकरण किये जाने सम्बंधी निर्देश दिए गए हैं ताकि पीडित महिलाओं को न्याय मिल सके।

इसी तारतम्य में पत्थलगांव थाने में नाबालिग लड़की के पिता निवासी ग्राम टुकुपखना थाना पत्थलगांव द्वारा अपनी पुत्री उम्र 09 वर्ष के साथ आरोपी गुरबारू राम उर्फ थेपा पिता भूशेराम उम्र 24 वर्ष साकिन टुकुपखना द्वारा जबरन खेत से ले जाकर अरहर बाड़ी में बलात्कार किया गया है कि रिपोर्ट पर अपराध धारा 376, 376AB, 363, 363A, व 5, 6 पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया जो कि प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये तत्काल बच्ची का मेडिकल कराया गया आरोपी की पतासाजी हेतु पुलिस टीम रवाना की गई, आरोपी घर से भाग गया था।

पुलिस टीम द्वारा ग्रामवासियों की मदद से आरोपी के रिस्तेदारी में सभी तरफ टीम रवाना की गई जो आरोपी अपने ससुराल दीवानपुर में छिपा मिला आरोपी को थाना लाया गया जो पूछताछ में आरोपी द्वारा जुर्म स्वीकार करने पर उसे गिरफ्तार कर रिमाण्ड पर भेजा जाता है उक्त कार्यवाही में निरीक्षक मोहसिन खान, उप निरीक्षक जे0 एक्का, आर0 175 जोहन एक्का द्वारा मुख्य भुमिका निभाई गई।

आरोपी
गुरबारू राम उर्फ थेपा पिता भूर्राराम उम्र 24 वर्ष साकिन टुकुपखना थाना पत्थलगांव, जिला-जशपुर (छ.ग.)

लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए बेल ? आइकन को दबाये

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!