छत्तीसगढ़

बिलासपुर : शातिर मोटरसाइकिल चोरों को गिरफ्तार करने में पुलिस को मिली सफलता, जप्त मोटर साइकिल की कीमत करीब 4 लाख रुपए..

बिलासपुर : एसीसीयू टीम एवं थाना प्रभारी तारबाहर को सूचना मिला कि थाना पामगढ़ निवासी पवन यादव अपने साथी संदीप यादव के साथ मिलकर बिलासपुर एवं आसपास के जिलों में लगातार मोटर साइकिल चोरी कर रहा है, सूचना के तसदीक के दौरान आरोपीगण पवन यादव एवं संदीप यादव को पकड़कर पूछताछ किया गया जिनके द्वारा बिलासपुर, कोरबा, मुंगेली एवं भाटापारा शहर से कुल 7 मोटर साइकिल चोरी करना बताया गया, चोरी किए गए 04 मोटर साइकिल को अलग अलग व्यक्तियों को बिक्री कर देना व 03 मोटर साइकिल को छिपाकर रखना बताया गया । आरोपीगण पवन यादव एवं संदीप यादव के निशानदेही पर चोरी किए गए सभी 07 मोटर साइकिल

बरामद कर लिया गया है । मोटर साइकिल चोरी करने वाले 02 आरोपियों के साथ ही चोरी के मोटर साइकिल खरीदने वाले 04 अन्य व्यक्तियों को भी मामले में आरोपी बनाया गया है ।

गिरफतार आरोपीगण का नाम —

मोटर सायकल चोरी करने वाले आरोपी :

1. पवन यादव पिता शंकर लाल यादव उम्र 32 साल पता उदगां पामगढ़ जिला जांजगीर चांपा छ0ग0

2. संदीप यादव पिता फिरत यादव उम्र 30 साल पता उदगां पामगढ़ जिला जांजगीर चांपा ।

खरीदार आरोपीगण का नाम :

1. संतोष कुमार चौहान पिता स्व. छेदूराम चौहान उम्र 47 वर्ष पता वार्ड नं. 12 उदगां पामगढ़ जिला जांजगीर चांपा छ0ग0।

2. साधूराम पटेल पिता मनहरण लाल पटेल उम्र 52 वर्ष पता वार्ड नं. 02 उदगां पामगढ़ जिला जांजगीर चांपा छ0ग0 |

3. कृष्णा सूर्यवंशी पिता भागीरथी सूर्यवंशी उम्र 29 साल पता उदगां पामगढ़ जिला जांजगीर चांपा छ0ग0

4. शिव शंकर पटेल पिता उमेंद्र राम पटेल उम्र 35 साल पता उदगां पामगढ जिला जांजगीर चांपा छ०ग० ।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!