छत्तीसगढ़

पचपेड़ी : राहगीर से लूट करने वाले आदतन आरोपी चढ़े पचपेड़ी पुलिस के हत्थे, लूट का मोबाइल, घटना में प्रयुक्त कार व तलवार , रॉड बरामद..

पचपेड़ी : दिनाँक 09/01/23 को प्रार्थी द्वारा लिखित आवेदन देकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनाँक 04/01/23 को सुबह मार्निंग वाक के लिए बिनौरी मेन रोड पर जा रहा था उसी दौरान एक सफेद रंग की कार बिना नम्बर का,आकार रुका जिसमें 2 व्यक्ति बैठे थे जो नीचे उतरकर प्रार्थी के हाथ से उसके मोबाइल को लूटकर भाग गए प्रार्थी के रिपोर्ट पर धारा 392, 34 IPC का अपराध पंजीबद्ध किया गया वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार टेक्निकल साक्ष्य के आधार पर दिनाँक 22/01/23 को संदेही मनीष यादव व संजीत अनंत को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया जो अपराध को अंजाम देना स्वीकार किये आरोपी संजीत अनंत से घटना में लुटे हुए मोबाइल एवं मनीष यादव से घटना में प्रयुक्त बिना नंबर का स्विफ्ट डिजायर कार एवं कार के अंदर छिपाए हुए एक लोहे का तलवार व लोहे का रॉड को जप्त किया गया आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायायिक रिमांड पर भेजा गया आरोपी संजीत अनंत को पूर्व में थाना हिर्री से डीजल चोरी करने व अवैध रूप से तलवार रखने के मामले में गिरफ्तार कर न्यायायिक रिमांड पर भेजा गया था

आरोपी / 1,मनीष यादव पिता मुन्नालाल यादव उम्र 21 साल साकिन नवागांव थाना बलौदा जिला जांजगीर 2,संजीत कुमार अंनत पिता लष्मी प्रसाद उम्र 20 साल साकिन बुची हरदी थाना बलौदा जिला जांजगीर

 

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!