छत्तीसगढ़

लाखों रूपये कीमत के सोने एवं चांदी के जेवरात चोरी करने वाले 02 आरोपी एवं विधि के साथ संघर्षरत 01 बालक सहित कुल 03 गिरफ्तार..

रायपुर : दिनांक 15.01.2023 को प्रार्थी अमित कुमार साहू निवासी राजातालाब, रायपुर ने थाना सिविल लाईन में रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 14.01.2023 को प्रार्थी अपने पान ठेला/किराना दुकान आया था एवं इसकी पत्नी कमरे से शाम लगभग 06.10 बजे के आसपास आलमारी को बंद कर नीचे प्रथम तल में खाना बनाने गई थी। करीबन 11.45 बजे खाना खाने पश्चात प्रार्थी अपनी पत्नी के साथ उपरवाले कमरे में पहूंचा तो देखा कि कमरे का दरवाजा एवं आलमारी खुला था, चेक करने पर आलमारी के अंदर रखें 01 नग सोने का नेकलेस, 01 जोड़ी सोने का झुमका, 02 सोने का अंगुठी, 01 नग सोने की चेन एवं 01 नग विवो कंपनी का मोबाइल फोन नहीं था।

कोई अज्ञात चोर प्रार्थी के मकान में प्रवेश कर आलमारी में रखें उक्त मशरूका को चोरी कर ले गया था। जिस पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना सिविल लाईन में अपराध क्रमांक 38/2023 धारा 457, 380 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मंे लिया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन व थाना प्रभारी सिविल लाईन के नेतृत्व में थाना सिविल लाईन पुलिस की टीम द्वारा घटना के संबंध में प्रार्थी एवं उसकी पत्नि से विस्तृत पूछताछ करते हुए अज्ञात आरोपी की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा घटना स्थल व उसके आसपास लगे सी.सी.टी.व्ही. फुटेजों का अवलोकन करने के साथ ही प्रकरण में मुखबीर लगाकर भी अज्ञात आरोपी को चिन्हांकित करने के प्रयास किये जा रहे थे। इसी दौरान टीम के सदस्यों द्वारा प्रकरण में संलिप्त विजय साल्वे उर्फ बिज्जू, राहुल चंदाबहेस उर्फ बिट्टू तथा विधि के साथ संघर्षरत एक बालक को पकड़कर चोरी की घटना के संबंध में पूछताछ करने पर तीनों द्वारा मिलकर चोरी की उक्त घटना को अंजाम देना बताया गया।

तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर कब्जे से 01 सोने का नेकलेस, सोने की चैन, झुमका, 02 नग अंगुठी एवं 01 विवो कंपनी का मोबाइल फोन तथा घटना में प्रयुक्त 03 नग मोबाइल फोन तथा कार क्रमांक सी जी 12 ए के 4424 जुमला कीमती लगभग 3,10,000/- रूपये जप्त कर आरोपी/अपचारी के विरूद्ध कार्यवाही किया गया।

गिरफ्तार आरोपी / 01. विजय साल्वे उर्फ बिज्जू पिता शरद साल्वे उम्र 18 साल पता गांधी चैक, राजातालाब रायपुर। 02. राहुल चंदाबहेस उर्फ बिट्टू पिता संतोष कुमार चंदाबहेस उम्र 21 साल पता जनकपुर रोड, वार्ड क्र. 09 गार्डन के पास, तखतपुर, जिला बिलासपुर। 03. विधि के साथ संघर्षरत एक बालक।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!