छत्तीसगढ़

अवैध रूप से शराब परिवहन करते 02 शराब तस्कर गिरफ्तार…आरोपियों के कब्जे से अवैध रूप से रखे कुल 291 पौवा देशी शराब किया गया है जप्त…

रायपुर : दिनांक 10.01.2023 को एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना माना क्षेत्रांतर्गत स्थित माना बस्ती से दोपहिया वाहन सवार एक व्यक्ति थैले में शराब रखकर कहीं जा रहा है। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर/अपराध श्री अभिषेक माहेश्वरी, उप पुलिस अधीक्षक क्राईम श्री दिनेश सिन्हा एवं नगर पुलिस अधीक्षक माना सुश्री कल्पना वर्मा द्वारा प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना प्रभारी माना को आरोपी को शराब के साथ रंगे हाथ पकड़ने निर्देशित किया गया। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना माना पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा मुखबीर द्वारा बताए दोपहिया वाहन एवं हुलिये के व्यक्ति की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा माना बस्ती स्थित बैरियर के पास दोपहिया वाहन एवं व्यक्ति को चिन्हांकित कर पकड़ा गया।

पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम पूर्णेन्द्र गेन्द्रे निवासी सेजबहार रायपुर का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उसके पास रखे थैले की तलाशी लेने पर थैले में देशी शराब रखा होना पाया गया। शराब रखने व परिवहन करने के संबंध में पूर्णेन्द्र गेन्द्रे से वैध दस्तावेज की मांग करने पर उसके द्वारा किसी प्रकार का कोई दस्तावेज प्रस्तुत न कर टीम के सदस्यों को लगातार गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा था। जिस पर आरोपी पूर्णेन्द्र गेन्द्रे को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध रूप से रखे 144 पौवा देशी शराब तथा शराब परिवहन में प्रयुक्त 01 नग दोपहिया वाहन जुमला कीमती लगभग 45000/- रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना माना में अपराध क्रमांक 16/23 धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।

इसी प्रकार टीम के सदस्यों थाना माना क्षेत्रांतर्गत बनरसी नहर पार के पास अवैध रूप से शराब परिवहन करते आरोपी डाकेश्वर कुमार कोशले को भी गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध रूप से रखे 147 पैवा देशी शराब तथा शराब परिवहन में प्रयुक्त 01 नग दोपहिया वाहन जुमला कीमती लगभग 35000/- रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना माना में अपराध क्रमांक 17/23 धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।

गिरफ्तार आरोपी- (01) पूर्णेन्द्र गेन्द्रे पिता चैतराम गेन्द्रे उम्र 21 साल निवासी ग्राम डोभा सेजबहार। (02) डाकेश्वर कुमार कोशले पिता हीरासिंह कोशले उम्र 22 साल निवासी माना कैम्प रायपुर।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!