छत्तीसगढ़

हत्यारे बेटे-बहु को थाना चंदौरा पुलिस ने किया गिरफ्तार….

सूरजपुर : दिनांक 04.01.23 को ग्राम पहिया निवासी रामचन्दर पण्डो ने थाना चंदौरा में सूचना दिया कि उसके पिता हीरालाल को 1 जनवरी के रात्रि में जीतराम व उसकी पत्नी सुखमनिया के द्वारा घर में आकर गाली-गलौज कर जमीन में पटककर हाथ मुक्का व लात से मारपीट किए और जान से मारने की नियत से गला को दबाए, हल्ला सुनकर एक व्यक्ति के आने पर वहां से भाग गए जिसके बाद से हीरालाल चल फिर, खाना-पीना व बोल नहीं पाता था, सांस चलती थी पर कोई हरकत नहीं कर पाता था और दिनांक 04.01.23 की सुबह उसकी मृत्यु हो गई। सूचना पर पुलिस फौरन मौके पर पहुंची, जहां शव पंचनामा के बाद शव को पीएम के लिए भेजा गया। डॉक्टर के द्वारा शार्ट पीएम रिपोर्ट में मृतक की मृत्यु का कारण हत्यात्मक लेख किए जाने पर धारा 302, 34 भादसं. के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया।

मामले की सूचना पर पुलिस अधीक्षक सूरजपुर श्री रामकृष्ण साहू ने आरोपियों को जल्द पकड़ने के निर्देश दिए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह व एसडीओपी प्रतापपुर अमोलक सिंह के मार्गदर्शन में थाना चंदौरा की पुलिस ने आरोपी जीतराम पण्डो पिता स्व. हीरालाल उम्र 35 वर्ष व सुखमनिया पण्डो पति जीतराम पण्डो उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम पहिया, थाना चंदौरा को पकड़ा गया।

पूछताछ पर आरोपियों ने बताया कि नया साल पर घर में मुर्गा बना था, हीरालाल को खाने के लिए नहीं बुलाए थे इस बात को लेकर हीरालाल के द्वारा इसे व इसकी पत्नी को डाट फटकार किया था, इसी बात से नाराज होकर दोनों ने घटना को अंजाम देना स्वीकार किया जो मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!