छत्तीसगढ़

सूरजपुर : आर्म्स एक्ट की कार्यवाही, तलवार का भय दिखाकर लोगों को डरा धमका रहे 1 व्यक्ति गिरफ्तार..

सूरजपुर : बीते बुधवार को थाना सूरजपुर पुलिस को सूचना मिली कि मस्जिदगली सूरजपुर निवासी अब्दुल फैज उर्फ नसूर तलवार लेकर लहरा कर आने-जाने वाले लोगों को भय दिखाकर डरा-धमका रहा है। सूचना से पुलिस अधीक्षक श्री रामकृष्ण साहू को अवगत कराया गया जो उन्होंने तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह व एसडीओपी सूरजपुर प्रकाश सोनी के मार्गदर्शन में थाना सूरजपुर की पुलिस टीम के द्वारा मस्जिदपारा में घेराबंदी कर अब्दुल फैज उर्फ नसूर पिता अब्दुल कलाम उम्र 23 वर्ष को पकड़ा जिसके कब्जे से लोहे का तलवार को जप्त धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार किया है।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!