छत्तीसगढ़

रायपुर : दोपहिया वाहन में घुम-घुम कर आधा दर्जन से अधिक मोबाईल फोन लूट करने वाले 02 आरोपी एवं विधि के साथ संघर्षरत 04 बालक सहित कुल आधा दर्जन गिरफ्तार…

रायपुर – दिनांक 28.12.2022 को सूचना प्राप्त हुई कि थाना सरस्वती नगर क्षेत्रांतर्गत जगन्नाथ चौक पास दोपहिया वाहन सवार 02 लड़के अपने पास अनेकों मोबाईल फोन रखे है तथा बिक्री करने की फिराक में ग्राहक की तलाश कर रहें है। एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना सरस्वती नगर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान जाकर मुखबीर द्वारा बताये दोपहिया वाहन एवं हुलिये के लड़को को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में लड़कों ने अपना नाम रोहित साहू एवं श्रवण कुमार निवासी गुढ़ियारी रायपुर का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उनके दोपहिया वाहन की तलाशी लेने पर वाहन की डिक्की में 03 नग मोबाईल फोन रखा होना पाया गया।

मोबाईल फोन के संबंध में पूछताछ करने व वैध दस्तावेज या किसी प्रकार की अन्य कागजात प्रस्तुत करने कहने पर उनके द्वारा गोलमोल जवाब देकर पुलिस टीम को लगातार गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा था। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा दोनों से कड़ाई से पूछताछ करने पर उनके द्वारा अपने अन्य 04 साथी जो विधि के साथ संघर्षरत बालक है के साथ मिलकर दोपहिया वाहन में घुम-घुम कर रायपुर के अलग-अलग स्थानों से लोगों से कुल 09 नग मोबाईल फोन लूट करना बताया गया। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा घटना में संलिप्त विधि के साथ संघर्षरत चारो बालक की पतासाजी कर पकड़ा गया।

सभी आरोपी/अपचारियों को गिरफ्तार कर उनके *कब्जे से लूट की कुल 09 नग मोबाईल फोन तथा लूट की घटना में प्रयुक्त दोपहिया वाहन जुमला कीमती लगभग 2,50,000/-रूपये जप्त* कर आरोपी/अपचारियों के विरूद्ध थाना सरस्वती नगर में धारा 41(1+4)जा.फौ./392 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गई।

गिरफ्तार : 01. रोहित साहू पिता काशी राम साहू उम्र 18 साल निवासी रामनगर थाना गुढ़ियारी रायपुर। 02. श्रवण कुमार सेन उर्फ बिट्टू पिता संतोष सेन उम्र 19 साल निवासी रामनगर थाना गुढ़ियारी रायपुर। 03. विधि के साथ संघर्षरत 04 बालक।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!