छत्तीसगढ़

बालोद : गैस एजेंसी के पास पड़ोस में रहने वाले चाचा व नाबालिग भतीजा निकला चोर, सीसी कैमरा के डीव्हीआर को भी लगा दिया ठिकाना..

बालोद : प्रार्थी अजय कुमार देशमुख पिता दुगेन्द्र देशमुख उम्र 38 साल साकिन बिरेतरा थाना गुण्डरदेही जिला बालोद ने रिपोर्ट दर्ज कराया की दिनांक 05.11.2022 के 18ः00 बजे से 06.11.2022 के 07ः13 बजे के मध्य ग्राम बिरेतरा इनके एचपी गैस एजेंसी दुकान मे कुल नगदी रकम 02 लाख 11 हजार 250 रूपये नगद को व दिनांक 20.12.2022 कि 06ः00 बजे से 21.12.2022 के 09ः00 बजे के मध्य ग्राम बिरेतरा इनके एचपी गैस एजेंसी दुकान से सीसीटीव्ही का डीव्हीआर किमती 5150 रूपये व नगदी रकम 3000 रूपये जुमला किमती 8000 रूपये को कोई अज्ञात चोरी कर ले गया है की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्व कर विवेचना मे लिया गया था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जिला बालोद द्वारा एक विशेष टीम का गठन किया गया, विवेचना दौरान सायबर सेल बालोद से तकनिकी सहायता प्राप्त कर संदेही मोबाइल धारको का सीडीआर व कैफ प्राप्त कर संदेही किलेश्वर निषाद पिता स्व.कुमार निषाद व विधी से संर्घषरत् बालक निवासी बिरेतरा थाना गुण्डरदेही जिला बालोद से पुछताछ मेमोरण्डम कथन पर से घटना दिनांक 05.11.2022 व 20.12.2022 को एचपी गैस गोदाम मे नगदी रकम व सीसीटीव्ही कैमरा के डीव्हीआर को चोरी करना स्वीकार करने व चोरी किये गये रकम से किस्त पटाकर गाडी, मछली जाल, मोबाइल फोन व चार्जर खरीदना एवं खाने पिने मे खर्च कर बचत रकम 28000 रूपये व विधी से संर्घषरत् बालक द्वारा चोरी किये गये रकम मे से 830 रूपये को पेश करने पर जप्त किया गया। आरोपी के विरूद्व अपराध धारा सदर का अपराध घटित करना पाये जाने से आरोपी गिरफ्तारी को आज दिनांक 27.12..2022 के 13ः35 बजे गिरफ्तार कर ज्युडिशियल रिमाण्ड पर भेजा गया।

नाम आरोपी: – 01. किलेश्वर निषाद पिता स्व.कुमार निषाद उम्र 33 साल साकिन बिरेतरा थाना गुण्डरदेही जिला बालोद (छ.ग.) व विधी से संघर्षरत् बालक

बरामद मशरूका – 01. नगदी रकम 28,830 रूपया 02. चोरी के पैसो से किश्त पटाकर खरीदा गया टीवीएस एक्सल मोटरसायकल

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!