छत्तीसगढ़

बिलासपुर : नाबालिक लड़की से छेड़खानी करने वाला आरोपी गिरफ्तार..ट्यूशन से वापस आते समय छेड़खानी कर रहा था आरोपी..

बिलासपुर : दिनांक 26.12 .2022 के 7:30 बजे ट्यूशन पढ़ने गई नाबालिक लड़की जो ट्यूशन से घर वापस आते समय रास्ते में उक्त आरोपी के द्वारा उसके साथ छेड़खानी करने व बीच-बचाव करने वालों के घर अंदर घुसकर मां बहन की बुरी बुरी गाली देकर मारपीट करने की घटना पर प्रार्थीया की रिपोर्ट पर थाना तोरवा में उक्त अपराध धारा कायम कर यह विवेचना में लिया गया । आरोपी घटना कारीत कर फरार था ।

थाना तोरवा से विशेष टीम गठित कर आरोपियों का पता तलाश कर संभावित निवास में दबिश देकर घेराबंदी कर 24 घंटे के अंदर पकड़ा गया, जिसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय भेजा गया है । नाम आरोपी गोपाल साहू पिता स्वर्गीय अमरनाथ साहू उम्र 24 वर्ष निवासी बाईपास महमंद थाना तोरवा जिला बिलासपुर

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!