छत्तीसगढ़

गरियाबंद : देशी कट्टा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार देशी कट्टा बेचने की फिराक में थे आरोपी…

गरियाबंद : दिनांक 21.12.2022 को मोबाईल से सूचना प्राप्त हुआ कि ग्राम पीपरहट्ठा तरफ से एक काले रंग के मोटर सायकल पल्सर क्रमांक सीजी 04 एनबी 1619 में 02 व्यक्ति देशी कट्टा लेकर छुरा की तरफ आ रहे है थाना छुरा तथा गरियाबंद की स्पेशल टीम द्वारा मुखबिर सूचना की तस्दीक कार्यवाही दौरान कोसमबुडा तिराहा चौक के पास घेराबंदी किया गया। कुछ ही समय में मुखबिर के बताये अनुसार मोटर सायकल पल्सर क्रमांक सीजी 04 एनवी 1619 में सवार दो व्यक्ति चौक की तरफ आये जिन्हें पुलिस टीम द्वारा रोकने का प्रयास करने पर पुलिस को देखकर भागने लगे जिन्हें पूर्व नियोजित मुस्तैद पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा गया।

जिन्हें मौके पर पूछताछ करने पर अपना अपना नाम वसीम खान एवं अहमद कुरैशी बताये। जिनकी विधिवत् तलाशी लिये जाने पर वसीम खान के कब्जे से एक नग लोहे का बना देशी कट्टा एवं अहमद कुरैशी के कब्जे से एक नग मोटर सायकल पल्सर को गवाहों के समक्ष जप्त किया गया। आरोपी का कृत्य 25 आर्म्स एक्ट 34 भादवि० का पाये जाने से एवं मामला अजमानतीय होने से थाना छुरा में अपराध क्रमांक 190 / 2022 पंजीबद्ध कर आरोपियों को दिनांक 21.12.2022 को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा जा रहा है।

गिरफ्तार आरोपी – 01. वसीम खान पिता इल्यास खान उम्र 35 वर्ष ग्राम सिमगा थाना सिमगा जिला बलौदाबाजार (छ०ग०) 02. मो० अहमद कुरैशी पिता जब्बार मोहम्मद 37 वर्ष ग्राम पीपरहट्ठा थाना छुरा जिला गरियाबंद (छ०ग०)

जप्त सम्पत्ति : 01 नग देशी कट्टा, 01 नग मोटर साइकिल वाहनों का क्रम सीजी 04 एनबी 1619

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!