छत्तीसगढ़

बिलासपुर : शराब पीने के लिये पैसे की मांग करने व जान से मारने की धमकी देकर मारपीट करने वाला आरोपी गिरफतार..

बिलासपुर : दिनांक 20.12.2022 को प्रार्थिया कुमारी श्रीवास निवासी अशोक नगर अटल आवास ने अपने पुत्र राज कपूर श्रीवास के विरूद्ध शराब पीने के लिये पैसे की मांग करने और नहीं देने पर जान से मारने की धमकी देते मारपीट करने के संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई थी जिस पर थाना सरकंडा में अपराध क्रमांक 1446 / 2022 धारा 327, 506 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया

जिस पर तत्काल आरोपी की धरपकड कर गिरफतारी करने के निर्देश दिये गये थे जिसके परिपालन में थाना प्रभारी सरकंडा फैजुल होदा शाह के नेतृत्व में टीम तैयार कर आरोपी की लगातार पता तलाश की जाकर आरोपी राज कपूर श्रीवास पिता स्व. नारायण श्रीवास उम्र 35 साल साकिन अशोक नगर अटल आवास व्हाईट बिल्डिंग ब्लॉक के 2 मकान नंबर 13 थाना सरकंडा बिलासपुर छ.ग. को पकड़ा गया जिससे पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा जुर्म स्वीकार करने से आरोपी को गिरफतार कर न्यायालय पेश किया गया है।

नाम आरोपीः- 1. राज कपूर श्रीवास पिता स्व. नारायण श्रीवास उम्र 35 साल साकिन अशोक नगर अटल आवास व्हाईट बिल्डिंग ब्लॉक के 2 मकान नंबर 13 थाना सरकंडा बिलासपुर छ.ग.

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!