छत्तीसगढ़

बिलासपुर : डरा धमका कर पैसे की मांग करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार…

बिलासपुर : दिनांक 08.06.2022 को प्रार्थी राजेन्द्र अग्रहरि ने सुजय गुप्ता के विरूद्ध उसकी पुत्री से डरा धमकाकर पैसे की मांग करते हुये 5000 रू लेने तथा 01 लाख रूपये की मांग करने के संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई थी जिस पर थाना सरकंडा में अपराध क्रमांक 692 / 2022 धारा 384 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया

जिस पर तत्काल आरोपी की धरपकड कर गिरफतारी करने के निर्देश दिये गये थे जिसके परिपालन में थाना प्रभारी सरकंडा फैजुल होदा शाह के नेतृत्व में टीम तैयार कर आरोपी की लगातार पता तलाश की जाकर आरोपी सुजय गुप्ता पिता अजय गुप्ता उम्र 25 साल साकिन अंजनी विहार चांटीडीह थाना सरकंडा बिलासपुर छ.ग. को पकड़ा गया जिससे पूछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार करने पर आरोपी को गिरफतार कर न्यायालय पेश किया गया है।

नाम आरोपी:- 1. सुजय गुप्ता पिता अजय गुप्ता उम्र 25 साल साकिन अंजनी विहार चांटीडीह थाना सरकंडा बिलासपुर छ.ग.

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!