छत्तीसगढ़

राह चलते लोगो का मोबाइल फ़ोन चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार..आरोपी से पाॅच मोबाईल फोन हुये जप्त..

रायपुर : दिनॉंक 21.12.2022 को उरला पुलिस को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि बुधवारी बाजार बीरगांव के पास एक व्यक्ति चोरी के मोबाईल को बिक्री करने के लिये ग्राहक तलाश रहा है। पुलिस पार्टी तत्काल मौके पर गई और मुखबीर के बताये हुलिये कद काठी के एक लड़के को पकड़ा गया.. उसको चेक करने पर उसके पास पाॅंच मोबाईल मिले, पूछताछ पर उसने अलग-अलग चोरी और छीना झपटी के मामले में उन मोबाईलों को प्राप्त करना और बेचने का प्रयास करना बताया।

आरोपी के कब्जे से 05 नग मोबाईल कीमती लगभग पचहत्तर हजार रूपये जप्त कर विधिवत गिरफ्तार कर उसके विरूद्ध 41(1+4) जॉफौ 379 भादवि के तहत् कार्यवाही की जाकर आज दिनॉंक 21.12.2022 को ज्युडीशियल रिमाण्ड पर भेजा जा रहा है।

गिरफ्तार आरोपी : 01.अयान अली पिता कौसर अली उम्र 18 साल साकिन रसौली थाना पानापुर जिला छपरा बिहार हाल गाजी नगर बीरगांव बाम्बे बेक्री पास सैफ खान का मकान थाना उरला जिला रायपुर छ.ग.

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!