छत्तीसगढ़

बिलासपुर : नाबालिग से छेडखानी करने वाला आरोपी सरकंडा पुलिस की गिरफ्त में लगातार की जा रही थी आरोपी की पतासाजी…

बिलासपुर : दिनांक 01.12.2022 को पीडित नाबालिग द्वारा आरोपी धीरेन्द्र वैष्णव एवं 01 नाबालिग के विरूद्ध पिछले 03-04 महीने से स्कूल आते जाते समय छेडखानी करने के संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराने पर थाना सरकंडा में अपराध क्रमांक 1348 / 2022 धारा धारा 354, 354 क, 34 भादवि 8, 12 पॉक्सो एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया

जिस पर तत्काल आरोपियो की धरपकड करने के निर्देश प्राप्त हुये जिसके परिपालन में थाना प्रभारी सरकंडा फैजुल होदा शाह के नेतृत्व में टीम तैयार कर लगातार आरोपी की पता तलाश की जा रही थी पूर्व में नाबालिग को गिरफतार किया गया था मामले में फरार आरोपी धीरेन्द्र वैष्णाव की लगातार पता तलाश कर आरोपी को पकड़ा गया जिससे पर अपना जुर्म स्वीकार करने पर आरोपी को गिरफतार कर न्यायालय पेश किया गया है ।

नाम आरोपीः–धीरेन्द्र वैष्णव उर्फ टिंकू पिता फूलदास वैष्णव उम्र 24 साल साकिन – राजकिशोर नगर हरश्रृंगार अटल आवास सरकंडा थाना सरकंडा जिला बिलासपुर छ.ग.

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!