छत्तीसगढ़

मोबाईल फोन लूट/चोरी करने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार.. आरोपियों के कब्जे से लूट/चोरी कुल 03 नग मोबाईल फोन जप्त..

रायपुर – प्रार्थी धिरेन दास ने थाना खमतराई में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह दिनांक 17.12.2022 को शाम 06.45 बजे अपने ऑफिस स्वास्तिक टिम्बर रावांभाठा से घर विकासनगर गुढियारी जा रहा था, इसी दौरान रिंग रोड नंबर 02 शराब दुकान के पास प्रार्थी के मोबाईल मे फोन आने पर वह अपनी मोटर सायकल को खड़ी कर मोबाईल फोन को जेब से निकालकर बात कर रहा था तभी दो अज्ञात व्यक्ति प्रार्थी के पास आकर जान से मारने की धमकी देते हुए प्रार्थी का मोबाईल फोन लूट कर फरार हो गये। जिस पर अज्ञात अरोपियों के विरूद्ध थाना खमतराई में अपराध क्रमांक 1072/22 धारा 392 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

इसी प्रकार अज्ञात आरोपियों द्वारा थाना खमतराई क्षेत्र एवं थाना कबीर नगर क्षेत्र में भी मोबाईल फोन चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया गया था। जिस अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध थाना खमतराई में अपराध क्रमांक 1073/22 धारा 379 भादवि. एवं थाना कबीर नगर में अपराध क्रमांक 231/22 धारा 379 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

लूट/चोरी की घटनाओं को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री प्रशांत अग्रवाल द्वारा गंभीरता से लेते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर/अपराध श्री अभिषेक माहेश्वरी, नगर पुलिस अधीक्षक उरला श्री राजीव शर्मा एवं थाना प्रभारी खमतराई को अज्ञात आरोपियों की जल्द से जल्द पतासाजी कर गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन व थाना प्रभारी खमतराई के नेतृत्व में थाना खमतराई पुलिस की टीम द्वारा घटना के संबंध में प्रार्थी से विस्तृत पूछताछ करते हुए घटना में संलप्ति अज्ञात अरोपियों की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा घटनास्थल तथा उसके आस-पास के सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजों का अवलोकन करने के साथ-साथ मुखबीर लगाकर भी अज्ञात अरोपियों को चिन्हांकित करने के प्रयास किये जा रहे थे। इसी दौरान टीम के सदस्यों घटना में संलिप्त आरोपियों के संबंध में महत्वपूर्ण जानाकरी प्राप्त हुई। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा कबीर नगर निवासी रोहन टांडी उर्फ भोला को पकड़ा गया। घटना के संबंध कड़ाई से पूछताछ करने पर रोहन टांडी उर्फ भोला द्वारा अपने साथी करन ठाकुर के साथ मिलकर उक्त लूट/चोरी की घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया गया। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा करन ठाकुर की पतासाजी कर उसे भी पकड़ा गया।

दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर *उनके कब्जे से लूट/चोरी की कुल 03 नग मोबाईल फोन कीमती लगभग 40,000/- रूपये जप्त* कर आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही कर उनका जुलूस निकालकर जेल भेजा गया l

गिरफ्तार आरोपी / 01. रोहन टांडी उर्फ भोला पिता स्व. नकूल टांडी उम्र 22 साल निवासी बाल्मिकी नगर अम्बेडकर आवास थाना कबीर नगर रायपुर। 02. करन ठाकुर पिता स्व. महेश ठाकुर उम्र 22 साल निवासी बाल्मिकी नगर अम्बेडकर आवास थाना कबीर नगर रायपुर।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!