मुंगेली : दिनांक 5.11.2022 को प्रार्थिया ने रिपोर्ट दर्ज कराया की दिनांक 10.10.2022 से 26.10.2022 तक उसकी नाबालिग पुत्री को आरोपी शिवशंकर राजपूत द्वारा बहला फुसलाकर शादी का प्रलोभन देकर जबरदस्ती अनाचार किया है, कि रिपोर्ट पर थाना पथरिया में अपराध क्रमांक 294/2022 धारा 363, 366, 376 भादवि 4,6 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर प्रकरण विवेचना में लिया एवं आरोपी का पता तलाश शुरू किया गया।
प्रकरण में विवेचना के दौरान मुखबिरों की सूचना से आरोपी शिवशंकर राजपूत को जिला भाटापारा से गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।




















