छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में 13.6% सब्जियों में घातक लेड की मात्रा, FSSAI की रिपोर्ट में खुलासा…

छत्तीसगढ़ में बिक रही सब्जियों में लेड और कैडमियम की घातक मात्रा है, जो सेहत के लिए हानिकारक है. इस बात का खुलासा भारत की फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी (FSSAI) की एक नई रिपोर्ट में हुआ है. रिपोर्ट में दावा किया गया है छत्तीसगढ़ की सब्जियों में लेड और कैडमियम की मात्रा 13.6 प्रतिशत है.

फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी (FSSAI) की तरफ से सब्जियों की क्वालिटी का पता लगाने के लिए छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से लिए सैंपल्स में 13.06 प्रतिशत की कमी मिली.

स्वास्थ्य पर होगा यह असर
रिपोर्ट में दावा किया गया है कि लेड, कैडमियम, मर्करी और आर्सेनिक जैसे हेवी मेटल्स अधिक मात्रा में शरीर के लिए घातक होते हैं. इससे किडनी खराब हो सकती है. साथ ही नर्वस सिस्टम और हड्डियों की बीमारियां हो सकती हैं.

सब्जियों में ये जहर आया कहां से ?
सब्जियों में ये जहरीले तत्व कीटनाशकों के इस्तेमाल, मिट्टी में आई खराबी और गंदे पानी से खेती करने पर आते हैं. ये देश के किसी एक शहर या गांव की कहानी नहीं है, बल्कि ये पूरे देश में हो रहा है. लेड, कैडमियम, आर्सेनिक और पारा जैसे तत्व अगर ज्यादा मात्रा में शरीर में चले जाएं तो ये आपको मानसिक और शारीरिक रूप से बीमार कर सकते हैं और इनमें से कुछ तत्व तो जानलेवा ही होते हैं ।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!