सीपत : प्रार्थियों द्वारा थाना आकर दिनांक 15. 06. 2021 को प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करायी कि दिनांक 29.05.2021 के शाम 07.00 बजे इसकी नाबालिक लड़की को कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला फुसला कर भगाकर ले गया है, कि रिपोर्ट पर थाना सीपत में अपराध पंजीबध्द किया गया था प्रकरण के अपहृता एवं अज्ञात आरोपी की पतासाजी की जा रही थी दौरान पतासाजी के अपहृता नाबालिक लडकी को
दिनॉक 26.11.2022 को दस्तयाब किया गया है, जिसका कथन कराया गया जो अपने कथन में बतायी कि आरोपी के द्वारा शादी का प्रलोभन देकर बहला फुसला कर जबरदस्ती शारीरिक शोषण किया है। जिससे प्रकरण के आरोपी को आज दिनांक 27.11.2022 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय बिलासपुर में पेश किया गया है।
नाम आरोपी- राजेश केशकर उर्फ शानू पिता दुजराम केशकर उम्र 23 साल निवासी मुड़पार थाना सीपत जिला बिलासपुर छ.ग. ।




















