छत्तीसगढ़

सीपत : ग्राम बिटकुली से तलवार लेकर ग्रामीणों से मारपीट करने वाले आरोपीयान एवं एक विधि से संघर्षरत् बालक, गिरफ्तार..

सीपत : प्रार्थी राहुल कुमार सारथी पिता परसादी उम्र 19 साल निवासी ग्राम बिटकुली थाना सीपत जिला बिलासपुर का रिपोर्ट दर्ज कराया कि आज दिनांक 23.11.2022 को सुबह करीबन 08.00 बजे प्रार्थी दिशा मैदान के लिये गांव के नया तालाब गया था कि उसी समय एक सफेद रंग का बोलेरो वाहन क्रमांक सीजी 10 एडी 6231 मे कुछ लड़के आये और गाड़ी से उतर कर हाथ मे तलवार डंडा लेकर प्रार्थी को मां बहन की गंदी गंदी गलौच करते एवं जान से मारने की धमकी देकर एक लड़का डंडा मारा जो प्रार्थी के दाहिने हाथ के पंजे के उपर चोट लगा

उसी समय गांव के लोग आकर बीच बचाव किये एवं उन लोगो से नाम पूछने पर अपना नाम पुष्पेंद्र वर्मा, जितेंद्र कुमार साहू, दीपक कुमार वर्मा, मुकेश केवट मोपका के रहने वाले बताये और बोल हमारा नाम जानकर क्या कर लेगा जो उखड़ाना है उखाड़ लेना उनमे पुष्पेंद्र वर्मा अपने हाथ में तलवार रखा था और लहरा रहा था एवं जितेंद्र कुमार, दीपक कुमार वर्मा एवं मुकेश केवट भी हाथ मे डंडा पकड़े हुये थे तलवार को देखकर देखने वाले भी भयभीत हो गये थे, घटना के संबंध वरिष्ठ अधिकारियों के अवगत कराया गया जो श्रीमान उ.म.नि. एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदया, श्रीमती पारुल माथुर ( भा. पू. से.) द्वारा त्वरित कार्यवाही करने आदेशित करने पर श्रीमान अ. पु. अ. (ग्रामीण), श्री राहुल देव शर्मा एवं डी.एस.पी. श्री सी डी लहरे विशेष किशोर ईकाई बिलासपुर के मार्गदर्शन में टीम बनाकर दबिश देकर 03 आरोपीयो एवं एक विधि से संघर्षरत् बालक को गिर किया गया है। तथा गिरफ्तार आरोपी से एक नग तलवार एवं लाठी डंडा जप्त किया गया । अपराध घटित करने में सलिप्तता एवं सबुत पाये जाने से विधिवत् कार्यवाही कर आरोपीयो को एवं एक विधि से संघर्षरत् बालक को दिनांक 23.11.2022 को गिरफ्तार किया जाकर माननीय न्यायालय पेश किया गया है ।

आरोपी :- नाम,पता आरोपी :-पुष्पेन्द्र वर्मा पिता नरेन्द्र कुमार वर्मा उम्र 19 साल निवासी मोपका थाना सरकंडा जिला बिलासपुर छ.ग.2- मुकेश केंवट पिता संतोष केंवट उम्र 21 साल, निवासी मोपका थाना सरकंडा जिला बिलासपुर छ.ग.3-जितेन्द्र कुमार साहू पिता स्व. मूलचंद साहू उम्र 19 साल निवासी मोपका थाना सरकंडा जिला बिलासपुर छ.ग.

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!