छत्तीसगढ़

करोड़ो रूपयों की ठगी करने वाला फर्जी चार्टेड अकाउंटेण्ट गिरफ्तार, आरोपी घटना के बाद से लगातार चल रहा था फरार….

रायपुर – प्रार्थी विकास बंग ने थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह लोहे का व्यवसाय करता है। प्रार्थी के फर्म द्वारा जीआई तार, बैंडिंग तार, बारबेट तार, लोहे का स्क्रेप क्रय एवं विक्रय का कार्य किया जाता है। प्रार्थी की वर्ष 2017 में व्यवसाय के कारण राकेश भभुतमल जैन से मुलाकात हुई जिसने अपने आप को चार्टेड अकाउंटेंट होने के साथ-साथ रोड कंट्रक्शन, शेयर मार्केट, लोहे के स्क्रैप का काम करना बताया गया।

जिस कारण प्रार्थी जीएसटी एवं व्यवसाय के संबंध में उससे लगातार संपर्क में रहा। इसी दौरान फरवरी 2020 को लोहे के स्क्रैप के व्यवसाय में अधिक मुनाफा होना बताकर लोहे के स्क्रैप में पैसे लगाने की सलाह दी गई। जिस पर प्र्रार्थी द्वारा राकेश भभुतमल जैन के लोहे के स्क्रैप के व्यवसाय मंें पैसे लगाये जाने लगे शुरूआत में राकेश भभुतमल जैन समय में भुगतान कर प्रार्थी को विश्वास में लिया गया। इसी दौरान राकेश भभुतमल जैन द्वारा लोहे के स्क्रैप के व्यवसाय में अधिक मुनाफा कमाने हेतु प्रार्थी को अधिक पैसा लगाने की सलाह दी गई।

जिस पर प्रार्थी द्वारा राकेश भभुतमल जैन के अलग-अलग खातों में अलग-अलग तिथियों में 01 करोड़ रूपये स्थानांतरण किये गये। कुछ दिनों पश्चात् प्रार्थी द्वारा मुनाफे के रकम तथा देय रकम के संबंध में पूछने पर राकेश भभुतमल जैन प्रार्थी को अलग-अलग तिथि देकर भुगतान करने का आश्वासन देने लगा। दिनांक 01.10.2022 को प्रार्थी द्वारा राकेश भभुतमल जैन को उसके फोन नम्बर पर सम्पर्क किया गया तो नम्बर बन्द होना पाया गया तथा प्रार्थी द्वारा राकेश भभुतमल जैन के निवास स्थान पर जाकर देखा गया तो घर में ताला लगा होना पाया गया। इस प्रकार राकेश भभुतमल जैन द्वारा प्रार्थी से लोहे के स्क्रैप के व्यवसाय में मुनाफे दिलाने का झांसा देकर प्रार्थी से 01 करोड़ रूपये की ठगी कर फरार हो गया। जिस पर आरोपी के विरूद्ध थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 325/22 धारा 420 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

ठगी की घटना को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा गंभीरता से लेते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर/अपराध श्री अभिषेक माहेश्वरी, नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली श्री योगेश साहू, उप पुलिस अधीक्षक क्राईम श्री दिनेश सिन्हा, प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना प्रभारी कोतवाली को आरोपी की जल्द से जल्द पतासाजी कर गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा घटना के संबंध में प्रार्थी से विस्तृत पूछताछ करते हुए प्रकरण में आरोपी राकेश भभुतमल जैन की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया।

आरोपी घटना के बाद से लगातार फरार था जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा आरोपी के संबंध में तकनीकी विश्लेषण करने के साथ ही उसके बैंक खातों के संबंध में जानकारी एकत्र कर आरोपी की उपस्थिति लोकेट करने के प्रयास किये जा रहे थे। इसी दौरान टीम के सदस्यों को आरोपी की उपस्थिति महाराष्ट्र के पुणे में होना पाये जाने से टीम के सदस्य पुणे रवाना होकर पुणे में कैम्प कर पतासाजी करते हुए आरोपी राकेश भभुतमल जैन को गिरफ्तार किया गया।

आरोपी राकेश भभुतमल जैन के विरूद्ध थाना मौदहापारा सहित अन्य राज्यों के थानों में 03-04 अपराध पंजीबद्ध है तथा आरोपी के विरूद्ध 01 दर्जन से अधिक शिकायतें भी प्राप्त हुई है।

आरोपी को गिरफ्तार कर उसका 05 दिवस का पुलिस रिमाण्ड लिया जाकर पूछताछ की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी – राकेश भभुतमल जैन पिता भभुतमल जैन उम्र 52 साल निवासी ओम काॅम्पलक्स, फाफाडीह थाना देवेन्द्र नगर रायपुर

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!