छत्तीसगढ़

बिलासपुर : अपहरण के आरोपी गिरफ्तार, अपहृत बालिका को सकुशल किया गया बरामद….

बिलासपुर : दिनांक-16.11.2022 को थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसकी नाबालिक लडकी उम्र 16 वर्ष को अज्ञात व्यक्ति बहला फुसलाकर भगाकर अपहरण कर ले गया है, प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना कोनी मे अपराध क्रमांक 529/2022 धारा 363 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया ।

अपहृता बालिका की लगातार संभावित क्षेत्रों में दबिश देकर पता तलाश की जा रही थी, जो दौरान पतासाजी दिनांक 16.11.2022 को अपह्रत बालिका की ग्राम घुटकू मे आरोपी सत्येन्द्र लोनिया उर्फ सत्यन उर्फ संजय पिता मनोज लोनिया उम्र 23 वर्ष, सा.घुटुकू लोनियापारा , थाना कोनी, जिला बिलासपुर के घर से बरामद कर बरामदगी पंचनामा तैयार किया गया। बालिका का महिला अधिकारी से एवं माननीय न्यायालय से कथन लेखबद्ध कराया गया, जो अपने कथन में आरोपी सत्येन्द्र लोनिया उर्फ सत्यन उर्फ संजय द्वारा अपने मोटर सायकल से अपह्रत नाबालिक बालिका को शादी का झांसा देकर बहला फुसलाकर भगाकर अपहरण ग्राम बरपाली से अपने गांव घुटकू ले जाने से धारा 366 भादवि जोडी गई, आरोपी सत्येन्द्र लोनिया उर्फ सत्यन उर्फ संजय के विरुद्ध धारा-363,366 भादवि, के तहत विधिवत् कार्यवाही कर आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल को जप्त कर दिनांक 18.11.2022 को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

नाम आरोपी:-सत्येन्द्र लोनिया उर्फ सत्यन उर्फ संजय पिता मनोज लोनिया उम्र 23 वर्ष, सा.घुटकू लोनियापारा , थाना कोनी, जिला बिलासपुर

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!