छत्तीसगढ़

चोरी की मोटर सायकल बेचने की कोशिश कर रहे आरोपी को पकड़ने में मिली मुंगेली पुलिस को सफलता..

मुंगेली : दिनांक 18.11.2022 को थाना सिटीकोतवाली पुलिस के टाउन पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिरों से ग्राम रेहूंटा निवासी हेमकुमार यादव चोरी का मोटर साईकल बेचने की कोशिश कर रहा है कि सूचना पर सिटी कोतवाली स्टाफ द्वारा ग्राम रेहूंटा में आरोपी हेमकुमार यादव के बाड़ी में घेराबंदी कर तलाशी ली गई, जहां बाड़ी में रखे 03 नग मोटर साईकल के संबंध में आरोपी हेमकुमार यादव द्वारा किसी प्रकार का दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया एवं सघन पूछताछ करने पर सभी मोटरसाईकल चोरी का होना बताया है।

आरोपी हेमकुमार यादव के कब्जे से 03 नग मोटर साईकल क्रमशः स्प्लेंडर सीजी 10 जेड जे 1504, एक बिना नम्बर नीले रंगा स्प्लेंडर मोटर साईकल एवं एक बिना नम्बर सिल्वर रंग आई स्मार्ट मोटरसाईकल जप्त कर आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।

 

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!