छत्तीसगढ़

छेड़खानी करने वाले आरोपी को चांपा पुलिस ने किया गिरफ्तार

थाना चांपा क्षेत्र में रहने वाली पीड़िता ने थाना चांपा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि आरोपी जितेन्द्र पटेल पीड़िता को रास्ते में रूकवाकर तुमसे प्यार करता हॅू तुमको भगाकर ले जाऊंगा बोलते हुये छेड़खानी किया गया। पीड़िता की रिपोर्ट पर आरोपी के विरूद्ध अप0क्र0 528/2022 धारा 354(घ), 506 भादवि. पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण महिला अपराध से संबंधित होने एवं मामले की गंभीरता को ध्यान में रखते हुये आरोपी जितेन्द्र पटेल उम्र 21 वर्ष निवासी कुरदा को दिनांक 15.11.22 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड में भेजा गया।

 

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!