छत्तीसगढ़

हाई स्पीड बिना नंबर मोटरसाइकिल पर रैश ड्राइविंग करने वाले तीन नाबालिग चढ़े पुलिस के हत्थे, शहर की सड़कों पर स्टंट बाइकिंग करने वालों की लगातार आ रही थी शिकायत..

मुंगेली : जिले में रैश ड्राइविंग बिना नंबर तीन सवारी एवं हाई स्पीड मोटरसाइकिल, नाबालिक मोटरसाइकिल चालकों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 10/11/ 2022 को 3 नाबालिक युवकों को हाई स्पीड मोटरसाइकिल में खतरनाक तरीके से वाहन चलाते पकड़ा गया पकड़ा गया, जिसके विरूद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए नाबालिक युवकों को परिजन के सुपुर्द कर परिजनों को आवश्यक समझाइश दी गई।

ज्ञात हो कि वर्तमान में मुंगेली पुलिस द्वारा हाई स्पीड स्टंट बाईकिंग एवं मॉडिफाइड बाइक, नाबालिक मोटर चालक, तीन सवारी मोटरसाइकिल एवं यातायात नियमों के उल्लंघन करने करने वालों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है तथा लोगों को यातायात नियमों का पालन करने के साथ-साथ वाहन चलाते समय सुरक्षा के उपायों के बारे में समझाइश दी जा रही है, साथ ही मुंगेली पुलिस द्वारा स्कूलों-कॉलेजों में यातायात जागरूकता कार्यक्रम चलाकर यातायात संकेतक, सिग्नल, सड़क पर चलने के नियम, लाईसेंस, बीमा हेलमेट आदि की उपयोगिता के संबंध में जानकारी देकर जागरूक किया जा रहा है।

पिछले कुछ दिनों में मुंगेली पुलिस द्वारा यातायात नियमों के उलंघन करने वाले 200 से अधिक वाहन चालकों पर कार्यवाही की गई है। मुंगेली पुलिस की आम जन से यह अपील है की अपने घर के नाबालिग बच्चों वाहन चलाने न दें एवं यातायात नियमों का पालन करें

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!