छत्तीसगढ़

नाबालिक बच्ची से दुराचार करने वाले आरोपी को गिरप्तार कर भेजा गया जेल….

बालोद : महिलाओं और नाबालिक बच्चियों पर होने पर अपराध को अंकुश लगाने थाना डौंडी में पंजीबद्ध अपराध की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्यवाही हेतु श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय बालोद श्री जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देशन मे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोद हरीश राठौर जिला बालोद व अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री बोनीफास एक्का के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी डौण्डी उपनिरीक्षक कैलाशचंद मरई के नेतृत्व में थाना स्तर पर एक विशेष टीम तैयार किया गया ।

थाना डौण्डी में प्रार्थीया की रिपोर्ट पर उसकी नाबालिक 07 वर्ष की बच्ची के साथ आरोपी राहुल कुमार मौर्य द्वारा फटाका देने की लालच देकर अपने घर ले जाकर बच्ची के साथ दुराचार करने की थाना डौंडी में लिखित रिपोर्ट करने पर तत्काल अपराध क्रमांक 208/2022 धारा 363,376 AB भादवि 4, 5(m) पाक्सो. एक्ट कायम कर त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा नाबालिक बच्ची के साथ अपराध करना जुर्म स्वीकार करने पर गिरप्तार कर माननीय विशेष सत्र न्यायाधीश (पाक्सो एक्ट) जिला बालोद के समक्ष पेश कर ज्युडिशियल रिमांड पर जेल भेजा गया ।

नाम आरोपी – राहुल कुमार मौर्य पिता- बेनुराम उम्र 19 वर्ष साकिन अवारी केंवटपारा थाना डौंडी जिला बालोद (छ0ग0)

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!