छत्तीसगढ़

बिलासपुर : हत्या के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार, घटना कर फरार था आरोपी, आरोपी से घटना में प्रयुक्त बेसबाल एवं रॉड जप्त…

बिलासपुर : प्रार्थी विजय मांगरे पिता दिवाली लाल 45 साल सा. पार्क के सामने थाना तोरवा का थाना उपस्थित आकर दिनांक- 19.09.2022 को रिपोर्ट दर्ज कराया कि आरोपी अनुराग उर्फ बच्चा सोनकर पिता राजेश हंस सोनकर उम्र- 19 वर्ष सा.- बेरीखुर्द एवं अलग उर्फ चिन्दु चक्रवर्ती पिता अशोक चक्रवर्ती 24 साल सा- हेमूनगर थाना तोरवा के द्वारा एक राय होकर आपसी रंजिश को हत्या करने की नियत से बेसबाल एवं रॉड से मारकर चोट पहुंचा कर फरार हो गया था, घटना कि रिपोर्ट पर थाना तोरवा में उक्त अपराध धारा कायम कर विवेचना मे लिया गया ।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये श्रीमान् उ.पु.म. एवं वरि. पुलिस अधीक्षक श्रीमती पारुल माथुर के निर्देशन एवं श्रीमान् अति. पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री राजेन्द्र कुमार जायसवाल व श्रीमान् नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती श्रीमती पूजा कुमार (भा.पु.से) के मार्ग दर्शन में थाना तोरवा से विशेष टीम गठीत कर त्वरित कार्यवाही करते हुये आरोपी की पतासाजी कर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर न्यायालय भेजा गया है ।

नाम आरोपी :- 1. अनुराग उर्फ बच्चा सोनकर पिता राजेश हंस सोनकर उम्र 19 व सा. देवरीखुर्द 2. अरुण उर्फ चिन्टु चक्रवर्ती पिता अशोक चक्रवर्ती 24 साल सा. हेतूनगर थाना- तोरवा जिला बिलासपुर

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!