छत्तीसगढ़

कोहिनूर बेटिंग एप के माध्यम से ऑनलाइन सट्टा संचालित करते 02 अंतर्राज्यीय आरोपी सहित कुल 04 सटोरिये गिरफ्तार.. ऑनलाईन सट्टा लाईव क्रिकेट, केसिनो, पोकर गेम, लूडो, फुटबॉल के गेम में लगाते है हार जीत का दांव..

रायपुर : दिनांक 08.11.2022 को एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना गंज क्षेत्रांतर्गत गंज पारा स्थित खण्डहर के पास कुछ व्यक्ति ऑनलाईन सट्टा का संचालन कर रहे है। टीम उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्तियों को चिन्हांकित कर पकड़ा गया, व्यक्तियों के पास मोबाईल एवं लैपटॉप थे। व्यक्तियों से पूछताछ करने पर उनके द्वारा अपना नाम संतोष कुमार स्वाईं, प्रणव कुमार प्रियदर्शी दोनों निवासी जिला दुर्ग तथा औरंगजेब अली एवं मोह. हुसैन दोनों मूल निवासी बिहार व हाल पता दुर्ग का होना बताये। टीम के सदस्यों द्वारा उनके लैपटॉप एवं मोबाईल फोन को चेक करने पर उनके द्वारा कोहिनूर आॅनलाईन बेटिंग प्लेटफाॅर्म पर वेबसाईट व व्हॉट्सएप ग्रुप बनाकर, लाईन लेकर ऑनलाईन सट्टा संचालित करना पाया गया।

उक्त चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके *कब्जे से 05 नग लैपटॉप, 18 नग मोबाईल फोन जुमला कीमती लगभग 8,50,000/- रूपये, 03 नग ए.टी.एम. कार्ड एवं 01 नग पासपोर्ट जप्त* कर सटोरियों के विरूद्ध थाना गंज में अपराध क्रमांक 333/22 धारा 4(क) जुआ एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।

उक्त सभी सटोरियों के विरूद्ध पृथक से प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत भी कार्यवाही की गई है।

गिरफ्तार आरोपीगण- 01. संतोष कुमार स्वाईं पिता गणेश्वर स्वाईं उम्र 22 साल निवासी हाउसिंग बोर्ड काॅलोनी भिलाई। 02. प्रणव कुमार प्रियदर्शनी पिता अरूण सिंह उम्र 27 साल निवासी बिजलीनगर भिलाई। 03. औरंगजेब अली पिता सोहराब अली उम्र 21 साल निवासी- नौतन मं.नं. 36, थाना जीवी नगर तलवाना, जिला सिवान बिहार हालपता- हाउसिंग बोर्ड काॅलोनी भिलाई।04. मोह. हुसैन पिता अख्तर हुसैन उम्र 32 साल निवासी- नौतन, थाना जीवी नगर तलवाना, जिला सिवान बिहार हालपता- हाउसिंग बोर्ड काॅलोनी भिलाई।

 

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!